Delhi Budget 2023: दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों का हंगामा, स्पीकर ने सदन से किया बाहर

Delhi Budget 2023: केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को कहा गया था कि दोबारा बजट में सुधार कर भेजें, तभी अप्रूवल मिलेगा। लेकिन, AAP की दिल्ली सरकार ने अब तक बजट में सुधार कर नहीं भेजा। माना जा रहा है इसके चलते ही बजट को रोक दिया गया है।

Update: 2023-03-20 21:32 GMT
Delhi Budget 2023 (Social Media)

Delhi Budget 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दावा किया है कि केंद्र ने दिल्ली सरकार के बजट पर रोक लगा दी है। बता दें, कल यानी मंगलवार को विधानसभा में दिल्ली सरकार बजट पेश करने जा रही थी। अरविंद केजरीवाल की मानें तो केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से अब तक बजट को मंजूरी नहीं मिली है। आज दिल्ली विधानसभा में फिर से बीजेपी विधायकों ने हंगामा करना शुरू किया। जिस कारण स्पीकर ने उनको सदन से बाहर कर दिया और विधान सभा की कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा विज्ञापन पर खर्च का बजट भेजा था। इसी मुद्दे पर गृह मंत्रालय ने नोटिस भेजकर दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। मगर, अब तक दिल्ली सरकार ने जवाब नहीं दिया है। कहा जा रहा है इसी वजह से गृह मंत्रालय ने बजट रोका है। ख़बरों में ये भी कहा जा रहा है कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली सरकार के बजट से संतुष्ट नहीं है। इसीलिए अप्रूवल नहीं मिला है।

बजट में सुधार कर भेजें, तभी मिलेगा अप्रूवल

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को कहा गया था कि दोबारा बजट में सुधार कर भेजें, तभी अप्रूवल मिलेगा। लेकिन, AAP की दिल्ली सरकार ने अब तक बजट में सुधार कर नहीं भेजा। माना जा रहा है इसके चलते ही बजट को रोक दिया गया है। वहीं, AAP संयोजक ने केंद्र के इस कदम को 'गुंडागर्दी' बताया है।

शिक्षा पर केजरीवाल सरकार का ज्यादा फोकस

इससे पहले, रविवार को दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने पेश होने वाले बजट को लेकर कुछ जानकारियां मीडिया से साझा की थी। सरकारी अधिकारियों ने इशारा किया था कि, दिल्ली के 2023-24 के वित्तीय वर्ष के बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। सरकार इन दोनों विभागों पर ज्यादा पैसे खर्च कर सकती है। बता दें, पिछले साल के दिल्ली के बजट में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए 16,278 करोड़ रुपए दिए गए थे।

17 मार्च से शुरू हुआ दिल्ली का बजट सत्र

गौरतलब है कि, दिल्ली का बजट सत्र 17 मार्च से शुरू हुआ था। दिल्ली का बजट 21 मार्च को पेश होना था, लेकिन अब केजरीवाल सरकार के दावे के अनुसार, बजट पेश नहीं हो पाएगा। मंगलवार को दिल्ली के बजट मंत्री कैलाश गहलोत इसे पेश करने वाले थे।

Tags:    

Similar News