Arvind Kejriwal: तिहाड़ में CM केजरीवाल का तेजी से घट रहा वजन, 4-5 किलो हुआ कम, डॉक्टरों ने जताई चिंता

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में पहली रात काफी बेचैनी में गुजरी।सोमवार देर रात तक वे करवट बदलते रहे

Update: 2024-04-03 05:35 GMT

Arvind Kejriwal 

Arvind Kejriwal : 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा रही है। इस बीच उनका साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य सही नहीं है। तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल का वजन घट रहा है। इसका दावा आम आदमी पार्टी ओर से किया गया है।

आम आदमी पार्टी सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि अब तक सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन काफी घट गया है। उनका तेजी से वजन घट रहा है। बताया जा रहा है कि 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से केजरीवाल का अब तक साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री के घटते वजन पर डॉक्टरों ने चिंता जताई है। हालांकि, तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार अरविंद केजरीवाल बिलकुल स्वस्थ्य हैं। जेल के डॉक्टरों ने इस प्रकार की कोई चिंता जाहिर नहीं की है।

बेचैनी में कटी जेल में पहली रात

बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में पहली रात काफी बेचैनी में गुजरी। सोमवार देर रात तक वे करवट बदलते रहे। हालांकि, मंगलवार सुबह वे काफी सहज दिखे। उन्होंने योग किया और फिर जेल नियमों के मुताबिक उन्हें बिना चीनी वाली चाय व ब्रेड नाश्ते में दी गई थी। इसके बाद उन्होंने अखबार पढ़ा और कुछ देर टेलीविजन भी देखा।


जेल सूत्रों का कहना है कि सोमवार शाम जेल में आने के बाद उनकी रात काफी असहज रही। साढ़े छह बजे उन्होंने घर का खाना खाया था। अदालत ने मधुमेह होने से उन्हें सुबह-शाम घर का खाना खाने की इजाजत दी है, जबकि नाश्ता जेल का ही करेंगे। उनके नाश्ते से आलू हटा दिया गया है। उनके सेल में मच्छरदानी लगा दी गई। रात में दो बार उनकी नींद खुली। इसके बाद वे कुर्सी पर बैठकर कुछ देर तक सोचते रहे। फिर पानी पीकर सो गए। सुबह करीब छह बजे उठकर उन्होंने डेढ़ घंटे तक प्राणायाम किया। इसके बाद उन्हें चाय व नाश्ता दिया गया। दिन में वह सेल से बाहर भी निकले और अहाते में चहलकदमी की।

सेहत पर जेल प्रशासन की नजर

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मधुमेह की समस्या है। इस कारण से उनकी सेहत को लेकर जेल प्रशासन की पैनी नजर है। केजरीवाल को ग्लूकोमीटर, इसबगोल, ग्लूकोज, और अचानक शुगर का स्तर कम होने पर जेल अधीक्षक को टॉफी देने को कहा गया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य पर जेल के डाक्टर नजर रखे हुए हैं। डाक्टर उनके पास जाकर लगातार उनका हालचाल ले रहे हैं। शुगर स्तर की जांच की जा रही है। सेल के आसपास मौजूद जेलकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को साफ निर्देश दिया गया है कि उनके असहज दिखने पर तुरंत इसकी जानकारी आला अधिकारी को दें और तुरंत चिकित्सा मुहैया करवाएं।

Tags:    

Similar News