Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony : वासुदेव घाट पर यमुना आरती शुरू, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सभी मंत्रियों समेत मौजूद

Rekha Gupta Oath Ceremony : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में आज सीएम पद की शपथ ली है। 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम हैं। वहीं सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।;

Written By :  Sakshi Singh
Update:2025-02-20 07:33 IST

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony Live

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। रामलीला मैदान दोपहर 12:30 बजे के बाद उनका राजतिलक होना है। बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम आगे थे लेकिन अंत में रेखा गुप्ता को ही विधायक दलों ने बतौर सीएम चुना। अब रेखा गुप्ता आज शपथ ग्रहण करने के बाद दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं हैं। आज रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता के अलावा 6 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

Live Updates
2025-02-20 14:44 GMT

Delhi Government Cabinet meeting: सचिवालय में नई दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक जारी है।

2025-02-20 13:23 GMT

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली सीएम का शपथ ग्रहण कर करने के बाद रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पर यमुना आरती में शामिल हुईं। दिल्ली सीएम अपने सभी मंत्रियों समेत मौजूद हैं।

2025-02-20 11:48 GMT

Rekha Gupta Oath: दिल्ली से आ रही खबर के मुताबिक, दिल्ली सरकार में आज विभागों का बंटवारा नहीं होगा।

2025-02-20 10:34 GMT

Rekha Gupta Oath: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। वह दिल्ली की चौथी और भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं।

2025-02-20 09:41 GMT

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ती  3 बजे सचिवालय पहुंचकर CM पद का कार्यभार संभालेंगी।

2025-02-20 09:16 GMT

Rekha Gupta Oath: दिल्ली में आज शाम 7 बजे कैबिनेट की पहली बैठक होगी।

2025-02-20 08:04 GMT

Rekha Gupta Oath: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक के लिए होटल पहुंचीं।



2025-02-20 07:14 GMT

Rekha Gupta Oath: भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा कपिल मिश्रा, रविंदर राज और पंकज सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। 

2025-02-20 07:00 GMT

Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रामलीला मैदान में हुआ। 

2025-02-20 06:54 GMT

Rekha Gupta: रामलीला मैदान में राष्ट्रगान के बाद दिल्ली सीएम पद के शपथ ग्रहण का समारोह शुरू हो गया है।

Tags:    

Similar News