कहा है मनीष सिसोदिया: देख भावुक हो जाएंगे आप, रिजल्ट के बीच सामने आई तस्वीर

देश की राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए हैं। आज इसके नतीजे भी शाम तक आ जाएंगे। दिल्लीवालों ने अरविंद केजरीवाल को भर-भर के वोट भी दिए है।

Update: 2020-02-11 07:32 GMT
दिग्गज नेता की पत्नी मालामाल: लेकिन साहब के पास नहीं है एक भी कार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए हैं। आज इसके नतीजे भी शाम तक आ जाएंगे। दिल्लीवालों ने अरविंद केजरीवाल को भर-भर के वोट भी दिए है। नता यही चाहती है कि दिल्ली के सीएम एक बार फिर से केजरीवाल ही बने। उन्होंने दिल्ली में बहुत सारे काम जनता के हित के लिए किया है। इसलिए सब उनको ही वापस सरकार में चाहते हैं।

अब जब चुनाव समाप्त हो गया है तो सभी उम्मीदवार चुनाव बाद हुए एग्जिट पोल पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच, चुनाव के अगले दिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके बताया कि चुनाव समाप्त होने के बाद उन्होंने क्या किया।

ये भी पढ़ें:AAP में ख़ुशी की लहर: थोड़ी देर में ये बड़ा ऐलान, यही होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री

सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझसे किसी ने पूछा कि मतदान के बाद क्या कर रहे हो? मैंने कहा एक मासूम खिलखिलाहट को सुनने से बेहतर विकल्प क्या हो सकता है।' इसी पोस्ट के साथ उन्होंने दो छोटे बच्चों के साथ खेलते हुए अपनी कुछ फोटोज पोस्‍ट की हैं। इन फोटो में दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम राजनीति से दूर बच्‍चों की दुनिया में खोए नजर आ रहे हैं।

शिक्षा का मुद्दा रहा अहम

सिसोदिया ने चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'पांच साल पहले एक सपना देखा था।।।काश हमारे देश में चुनाव शिक्षा के मुद्दे पर होने लगे। आज खुशी है कि ये सपना सच हो रहा है। शनिवार को दिल्ली के लोगों में (विशेषकर युवाओं में) वोट देते वक्त शिक्षा सबसे अहम मुद्दा रहा।'

ये भी पढ़ें:दिल्ली जीत के बाद अब इस राह पर चली AAP, केजरीवाल ने उठाया ये बड़ा कदम

पटपड़गंज से AAP प्रत्‍याशी हैं सिसोदिया

आपको बता दें कि चुनाव के बाद सत्ताधारी AAP ने एक बार फिर से जीत का दावा किया है तो वहीं भाजपा को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली की जनता उनकी पार्टी को मौका देगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीसरी बार पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में अच्छा प्रदर्शन किया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पहाड़ी मतदाताओं को देखते हुए भाजपा ने यहां से रवि नेगी को मैदान में उतारा है। पहाड़ी होने के साथ नेगी यहां के स्थानीय निवासी हैं। कांग्रेस ने भी इसी समीकरण को ध्यान में रखते हुए दो बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे लक्ष्मण रावत पर दांव लगाया है।

Tags:    

Similar News