Delhi MCD: दिल्ली की मेयर बनीं AAP की शैली ओबेरॉय, जानिए क्या है राजनीति करियर

Delhi MCD: दिल्ली की सत्ताधारी AAP पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. शैली ओबेरॉय को उतारा था। बुधवार को चुनाव जीत कर दिल्ली की मेयर बन गईं।

Written By :  aman
Update: 2023-02-22 09:51 GMT

Delhi AAP meyor shelly oberoi (Iamge: Social media)

Delhi MCD: दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. शैली ओबेरॉय (AAP Candidate Dr. Shelly Oberoi) ने सोमवार (26 दिसंबर) को मेयर के लिए पर्चा भरा। बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में AAP ने बड़ी जीत दर्ज की थी। जिसके बाद सभी की नजरें मेयर चेहरे पर टिकी थी। चुनाव में शैली ओबराय जीत दर्ज कर दिल्ली मेयर बन गईं। 

दिल्ली में मेयर का चुनाव 

जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली एमसीडी के लिए 5 साल में पांच मेयर का चुनाव किया जाता है। जिसकी शुरुआत एक महिला से होती है। तीसरे साल में अनुसूचित जाति (scheduled caste) से निर्वाचित पार्षद को ये पद मिलेगा। दिल्ली में वर्ष 2012 तक एक ही मेयर का प्रावधान था। इसके बाद, MCD को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (South Delhi Municipal Corporation) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (East Delhi Municipal Corporation) बांटा गया। साल 2023 की शुरुआत में इनका फिर एकीकरण कर दिया गया। कहने का मतलब है कि दिल्ली में एक दशक बाद पूरे शहर के लिए एक मेयर होगा। 

कौन हैं शैली ओबेरॉय?

आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्षद हैं शैली ओबेरॉय (39 वर्ष)। वो पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुई हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं। शैली भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की है। शैली ओबेरॉय विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने ICA सम्मेलन में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है। ओबेराय को 'मिस कमला रानी पुरस्कार' भी मिला है। वह कॉलेज में अधिकतम नंबरों के लिए स्कॉलरशिप धारक भी रही हैं।

Tags:    

Similar News