दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में AAP की शानदार जीत, पार्टी में जश्न का माहौल

दिल्ली नगर निगम (MCD) के पांच वार्डों में हुए उपचुनाव में आप ने चार सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि बीते 28 फरवरी को पांच वार्डों की सीटों पर 44 केंद्रों पर उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में कुल 50.86 फीसदी मतदान हुआ था।

Update: 2021-03-03 05:12 GMT
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में AAP की शानदार जीत, पार्टी में जश्न का माहौल

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के पांच वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ चुके हैं। आप ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में बहुत ही शानदान प्रदर्शन किया। जिसका नतीजा ये रहा कि पांच में से चार वार्ड में उसने जीत दर्ज कर ली है। जबकि कांग्रेस एक सरप्राइज फैक्टर की तरह सामने आई है। उसने मुस्लिम बाहुल वार्ड चौहान बांगर सीट पर जीत हासिल कर ली है। बता दें कि यह वही इलाका है, जो दंगे में सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।

पांच वार्डों की सीटों पर हुआ था उपचुनाव

गौरतलब है कि बीते 28 फरवरी को पांच वार्डों की सीटों पर 44 केंद्रों पर उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में कुल 50.86 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें 12,32,99 मतदाताओं ने अपने अधिकारों का प्रयोग किया था। सबसे ज्यादा मतदान कल्याणपुरी वार्ड में हुआ, यहां यह 59.19 फीसदी दर्ज किया गया था। जबकि शालीमार बाग में सबसे कम मतदान (43.33 फीसदी) हुआ था।

यह भी पढ़ें: गुजरात: ग्रामीण इलाकों में भी भाजपा की पकड़ कायम, कांग्रेस की करारी हार

(फोटो- सोशल मीडिया)

पार्टियों ने झोंक दी थी सारी ताकत

आपको बता दें कि इस चुनाव से साल 2022 में होने वाले निगम चुनाव की भी दिशा तय होगी। ऐसे में तीनों ही पार्टियों यानी आप, बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। तीनों पार्टियां इसे अगले निगम चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही थीं।

यह भी पढ़ें: सेक्स स्कैंडल में फंसे मंत्रीः नौकरी के नाम पर महिला से दुष्कर्म, खुलासे से मचा हंगामा

आप हुई जीत से गदगद

दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली जीत से आम आदमी पार्टी गदगद है। अब पार्टी जश्न मनाने की तैयारी में है। इस बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया सुबह 11:30 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मुख्यालय पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी क्यों हैं आतंकियों की हिट लिस्ट में, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News