दिल्ली तेरे बाप की नहीं... क्या बोल गईं नवनियुक्त सीएम मैडम रेखा गुप्ता?

Delhi New CM Rekha Gupta: दिल्ली की नवनियुक्त रेखा गुप्ता की ऐसी भाषा पर यूजर्स खूब भड़के। भाजपा की पसंद पर सवाल खड़े किए।;

Written By :  Snigdha Singh
Update:2025-02-20 12:02 IST

Rekha Gupta (Photo: Social Media)

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दमदार जीत के साथ 27 साल बाद सरकार बना ली। बुधवार देर शाम भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री भी घोषित कर दिया। देश के प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं, आज रेखा गुप्ता 12 बजे शपथ लेकर पदभार ग्रहण कर लेंगी। इतने खास मौके पर रेखा गुप्ता के कुछ ट्वीट्स  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, रेखा गुप्ता अभी तक पार्षद थीं। इसके बाद विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं। अब सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता के कुछ पुराने ट्वीट तेजी से शेयर कि जा रहे हैं। इसमें रेखा गुप्ता केजरीवाल सरकार के लिए लिख रहीं 'दिल्ली तेरे बाप की भी नहीं है जो तब यहां मुख्यमंत्री बनकर यहां बकवास कर रहा है दिल्ली जनता की है और जनता ही तुझे तेरी मां की कोख में वापस भिजवाएगी। कमी* कहीं का। इसके साथ उन्होंने एक दूसरे ट्वीट पर लिखा है कि केजरीवाल कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाता, उन्होंने ने अपनी मां से घटना का वीडियो मांगा था तो वह नहीं दे सकी थी। ऐसी अमर्यादित भाषा पर लोग खूब भड़क रहे हैं। 

वहीं, लोक गायिका नेहा सिंह ने इन ट्टवीट्स का स्क्रीन शॉट X पर शेयर करते हुए लिखा कि बधाई हो दिल्लीवालों… उज्ज्वल भविष्य की बधाई। दूसरे एक ट्वीट पर लिखा कि दिल्ली की जनता को बधाई दूँ या हमदर्दी जताऊँ? इसके साथ ही यूजर्स ने भाजपा की इस चुनाव पर सवाल खड़े किए। 



राहुल और प्रियंका पर भी की थी टिप्पणी

एक पुराना ट्वीट ही जिसमें उन्होंने लिखा है कि रावण ने राम को हराने के लिए अपनी बहन शूर्पणखा को भेजा। कंस ने कृष्ण को मारने के लिए अपनी बहन पूतनी को भेजा। हिरण्यकशिपु ने प्रल्हाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को भेजा। राहुल गांधी ने मोदी जी के लिए अपनी बहन प्रियंका को भेजा। मान लीजिए। इतिहास दोहराता है। 



Tags:    

Similar News