Delhi New CM: दिल्ली सीएम की रेस में इस महिला विधायक का नाम सबसे आगे

Delhi New CM: सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि भाजपा दिल्ली में चुने गये विधायकों में से ही किसी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना सकती है।;

Update:2025-02-10 16:37 IST

delhi new cm

Delhi New CM: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कयास लगाये जा रहे है। ‘दिल्ली में कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ इस पर भाजपा में मंथन तेज हो गया है। माना जा रहा है कि भाजपा किसी महिला विधायक को सीएम की कुर्सी सौंप सकती है। इसके साथ ही दिल्ली में डिप्टी सीएम भी बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में तीन महिला मुख्यमंत्री अब तर बन चुकी हैं। 1998 में सुषमा स्वराज और 1998 से 2013 तक कांग्रेस से शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से आतिशी भी दिल्ली के सीएम पद का जिम्मा संभाल चुकी हैं। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि भाजपा दिल्ली में चुने गये विधायकों में से ही किसी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना सकती है। महिलाओं और दलितों का प्रतिनिधित्व देते हुए भाजपा यह निर्णय ले सकती है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर विजय हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। अब भाजपा जल्द ही दिल्ली में मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने की रेस में कई दिग्गज नेताओं के नाम चल रहे हैं।

वहीं ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा किसी महिला विधायक को ही सीएम बना सकती है। वैसे भाजपा ने अब तक हमेशा सीएम पद को लेकर चौंकाने वाले नामों की ही घोषणा की है। भाजपा सीएम की दौड़ में इन महिला विधायकों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने लगभग 30 हजार वोटों से जीत हासिल कर इस सीट पर कब्जा किया। वह भाजपा की बेहद तेज तर्रार महिला नेताओं में से एक हैं। वह साल 2020 के चुनाव में इसी सीट से काफी कम अंतर से हार गयी थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने की रेस में रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा है। रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष और दिल्ली नगर निगम की पार्षद भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता को केंद्रीय नेतृत्व का बेहद करीबी भी माना जाता है।

शिखा राय

शिखा राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को हराया है। भाजपा के लिए मुश्किल बनी इस सीट को शिखा राय ने काफी अंतर से जीत लिया। इसके बाद से ही शिखा राय की दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी बढ़ गयी थी। यदि भाजपा महिला विधायक को मुख्यमंत्री बनाती है तो शिखा राय भी मजबूत दावेदार हो सकती हैं।

Tags:    

Similar News