Delhi News: महिपालपुर में होटल इंप्रेस के बाहर फायरिंग, गोल्डी बराड़ के नाम से मिली थी मालिक को धमकी

Delhi News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की घटना को किसने अंजाम दिया है।

Report :  Network
Update:2024-09-28 11:15 IST

Delhi News (Pic: Social Media)

Delhi News: दिल्ली के महिपालपुर इलाके में होटल इंप्रेस के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग से वहां दहशत फैल गई। इससे पहले होटल मालिक को गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी मिली थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की घटना को किसने अंजाम दिया है। इसके पीछे उसका मकसद क्या था। वहीं फायरिंग की इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

कौन है गोल्डी बराड़?

अपराध की दुनिया में गोल्डी बराड़ की एंट्री उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ के मर्डर के बाद से हुई। इस हत्या में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने गुरलाल पहलवान की हत्या करावा दी। पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने गुरलाल सिंह की हत्या के मामले में गोल्डी बराड़ के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस को 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बराड़ की तलाश है।

29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मूसा की हत्या का आरोप भी गोल्डी बराड़ पर है। गोल्डी बराड़ 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है। कनाडा से अपनी गतिविधियां चलाने वाला गोल्डी बराड़ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में काफी सक्रिय है। वह कनाडा से ही अपनी गतिविधियां चलाता है। सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। उसका जन्म 1994 में हुआ था। गोल्डी के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे। गोल्डी बराड़ मूल तौर पर पंजाब के फरीदकोट जिले का रहने वाला है।

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है गोल्डी

बराड़ गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का काफी करीबी माना जाता है। लॉरेंस इन दिनों जेल में बंद है। ऐसे में गोल्डी कनाडा से बैठकर ही लॉरेंस का गैंग चलाता है।

Tags:    

Similar News