Pandav Nagar Murder Case: मृतक अंजन की दूसरी शादी और आरोपी पत्नी की तीसरी शादी, जानें हत्याकांड से जुड़े अहम तथ्य

Pandav Nagar Murder Case: दिल्ली पुलिस ने पांडव नगर हत्याकांड का खुलासा किया, जिसे मृतक की पत्नी और बेटे ने ही मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों पूनम और दीपक को अरेस्ट कर चुकी है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update:2022-11-28 17:39 IST

पांडव नगर हत्याकांड

Delhi Pandav Nagar Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कत्ल की दो वीभत्स वारदातों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। श्रद्धा हत्याकांड को खौफनाक, जघन्य जैसे शब्दों से नवाजने वाले लोगों के पास अब राजधानी के पांडव नगर इलाके में हुई वारदात के लिए कोई शब्द नहीं बचा है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को श्रद्धा मर्डर केस की तरह एक और बर्बर हत्याकांड का खुलासा किया। जिसे मृतक की पत्नी और बेटे ने ही मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों पूनम और दीपक को अरेस्ट कर चुकी है।

कैसे खुला मामला ?

डीसीपी क्राइम ब्रांच अमित गोयल ने बताया कि 5 जून को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को रामलीला मैदान में कुछ बॉडी पार्ट्स मिले। इसके कुछ दिनों बाद तक पुलिस ने कुछ और बॉडी पार्ट्स वहां से हासिल किए। मामला दर्ज कर पुलिस ने शव की शिनाख्त करनी शुरू कर दी। शव के टुकड़े बुरी तरह सड़ चुके थे, इसलिए पहचान पाना कठिन हो रहा था। पुलिस ने आसपास के थानों में जाकर पता लगाया कि कोई लापता तो नहीं था। आसपास के राज्यों से भी इस संबंध में जानकारी ली गई।

अंजन दास पिछले 5-6 माह से लापता है: लोकल लोग

लोकल लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अंजन दास नामक एक व्यक्ति पिछले 5-6 माह से लापता है। लेकिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अब तक परिवार द्वारा किसी थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। जिससे पुलिस को उनपर शक होने लगा। पुलिस ने जब अंजन की पत्नी पूनक और बेटे दीपक से पूछताछ की तो मामला खुला। दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। मैदान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में मां-बेटे की संदिग्ध तस्वीर ने उनपर लगे इल्जाम को और पुख्ता कर दिया।

मृतक अंजन की दूसरी शादी और आरोपी पूनम की तीसरी शादी

पांडव नगर हत्याकांड से जुड़े तथ्य काफी चौंकाने वाले हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक अंजन दास ने दिल्ली में पूनम से दूसरी शादी की थी। जबकि आरोपी पूनम की अंजन से तीसरी शादी थी। दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। हालांकि, दोनों की मुलाकात और शादी दिल्ली में हुई थी। आरोपी पूनमे की कहानी काफी दिलचस्प है। उसकी पहली शादी मात्र 13 साल की उम्र में सुखदेव के साथ हो गई थी। दोनों का एक बच्चा भी हुआ था। लेकिन बाद में सुखदेव अपने पत्नी को छोड़कर दिल्ली भाग आया था।

सुखदेव को खोजते हुए पूनम भी दिल्ली पहुंची। उसे यहां उसका पति तो नहीं मिला लेकिन उसकी मुलाकात कल्लू से हुई। दोनों ने जल्द शादी कर ली। दोनों को तीन बच्चे हुए। इनमें एक आरोपी दीपक भी शामिल है। साल 2016 में कल्लू की बीमारी से मौत हो गई। इसके अगले ही साल पूनम ने अंजन के साथ विवाह कर लिया। 

Tags:    

Similar News