Delhi में 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बुजुर्ग ने किया यौन उत्पीड़न...पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा

Delhi Girl Sexual Harassment: दिल्ली में 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप एक बुजुर्ग व्यक्ति पर लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Written By :  aman
Update: 2023-03-11 13:53 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (सोशल मीडिया)

Delhi Girl Sexual Harassment: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई। सात साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का मामला सामने आया है। बच्ची से 'गंदा काम' का आरोप एक बुजुर्ग शख्स पर लगा है। आरोपी व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने धर-दबोचा। ये मामला उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग (North Delhi Gulabi Bagh) का है। पुलिस ने शनिवार (11 मार्च) को मामले के बारे में जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की देर रात 7 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ थाने आई थी। पीड़िता की मां आरोप ने बताया कि उसकी बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है। बेटी का यौन उत्पीड़न उसका पड़ोसी पिछले 8-10 दिनों से कर रहा है। बच्ची की मां ने बताया कि, बुधवार को आरोपी शख्स ने कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए और निजी अंगों को छुआ।

क्या है घटना?

दिल्ली पुलिस ने कहा, कि जब बच्ची ने अपनी मां को इसके बारे में बताया, तो उन्हें झटका लगा। वह आरोपी से भिड़ गईं। उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। बीच-बचाव करने आसपास के लोग आए। दिल्ली पुलिस को रात करीब 10:30 बजे झगड़े की सूचना मिली। जिसके बाद वो हरकत में आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो (Protection Of Children from Sexual Offences Act) सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, थाने में महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा- 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। 

Tags:    

Similar News