किसानों से कांपी दिल्ली: ताबड़तोड़ पत्थर और भयानक बवाल, ITO पर लाठी चार्ज

लालकिले की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए आईटीओ (ITO) पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। ऐसे में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे है। बुरी तरह से किसानों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। प्रदर्शन इतना आक्रामक होता जा रहा है कि गोली चलाने के आसार नजर आ रहे हैं।

Update: 2021-01-26 08:32 GMT
किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में महातबाही वाला रूप धारण करता जा रहा है। ट्रैक्टर रैली को रोकने का प्रयास कर रहे किसानों पर पुलिस फोर्स बुरी तरह से बरस रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों का प्रदर्शन बहुत ही विकराल रूप लेता जा रहा है। लालकिले की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए आईटीओ (ITO) पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। ऐसे में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे है। बुरी तरह से किसानों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। प्रदर्शन इतना आक्रामक होता जा रहा है कि गोली चलाने के आसार नजर आ रहे हैं। किसानों पर एक तरफ पुलिस ताबड़तोड़ लाठीचार्ज कर रही है तो दूसरी तरह रौद्ररूप लिए किसान बैरीकेड तोड़फोड़ करने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें… 23 किसानों की मौत: ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा, नहीं थम रहा किसान आंदोलन

पुलिस और किसानों के बीच भीषण झड़प

किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में महातबाही वाला रूप धारण करता जा रहा है। ट्रैक्टर रैली को रोकने का प्रयास कर रहे किसानों पर पुलिस फोर्स अब बुरी तरह से बरस रही है। सड़कों पर पुलिस और किसानों के बीच भीषण झड़प हो रही है। ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ रहे किसान आईटीओ से लालकिला और संसद की तरफ बढ़ने के भर्सक प्रयास में हैं।

फोटो- सोशल मीडिया

ऐसे में पूर्व और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली की तरफ जाने वाली सारी सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया है। साथ ही किसी भी यातायात को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि आईटीओ पर पुलिस और किसानों के बीच भयानक टकराव जारी है। लगातार पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं, लेकिन फिर भी किसान अभी भी डटे हैं।



ये भी पढ़ें…दिल्ली के ITO पर हंगामा, पुलिस बस पलटने की कोशिश कर रहे थे किसान, लाठीचार्ज

मंजर लगातार भीषण से अति भयानक

ताजा जानकारी मिली है कि आईटीओ पर बवाल के बीच कई किसान लाल किले पर पहुंच गए हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन ट्रैक्टर में सवार सैकड़ों किसान लाल किला परिसर में पहुंच गए हैं, जहां वो प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां पर विरोधी नारे लगाया जा रहे हैं। दिल्ली में मंजर लगातार भीषण से अति भयानक होता जा रहा है।

किस तरह से किसानों को काबू में किया जाएगा, इस बारे में कोई हल नहीं निकल पा रहा है। पूरी दिल्ली पर इस समय किसानों का कब्जा सा हो गया है। खूनी संघर्ष पर अब किसानों का जत्था उतरता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार अपनी तरफ से सारी कोशिशें कर रही है, किसानों के आगे सब बेकार हो रही हैं।

ये भी पढ़ें…दिल्ली के कई इलाकों में घुसे किसान, ITO पर ट्रैक्टरों से धकेलकर बस हटाने की कोशिश

Tags:    

Similar News