Flood in Delhi: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर, धारा 144 लागू

Flood in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली अब डूब रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें, गली, मोहल्ले सभी जलमग्न हो चुके हैं।

Update: 2023-07-12 09:08 GMT

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली अब डूब रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें, गली, मोहल्ले सभी जलमग्न हो चुके हैं। वहीं, यमुना में हरियाणा द्वारा लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली जल निगम के मुताबिक, यमुना में जलस्तर ने बीते 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ प्रभावित एरिया में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति की समीक्षा को लेकर आपात बैठक बुलाई है।

दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 206.76 मीटर पर पहुंच गया है। इसके 207 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 3.21 लाख क्युसेक पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पिछले 45 वर्षों में उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसके और बढ़ने की संभावना है क्योंकि यमुना में लगातार हरियाणा की ओर से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। यमुना किनारे रह रहे लोगों को वहां से हटा दिया गया है। लोगों से फिलहाल नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।

60 लोगों को बचाया गया

पूर्वी दिल्ली के खेल गांव के पास खादर में जलस्तर बढने के कारण करीब 60 लोग फंस गए थे। जिसकी सूचना प्राप्त होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और उन्हें वहां से निकाला गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इनमें अधिकांश लोग बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे थे। अधिकारियों का कहना है कि यमुना भले रौद्र रूप में हो लेकिन फिलहाल इसका पानी दिल्ली के कॉलोनियों में घुसने की संभावना नहीं है।

Tags:    

Similar News