बारिश और बाढ़ के बाद बिहार में आफत बनकर आई ये बीमारी

मच्छरों को मारने के लिए 24 टीमें प्रभावित क्षेत्रों में 'टेंफोस' का छिड़काव कर रही है। लेकिन अभी ये संख्या बढ़ सकती है क्योंकि प्रदेश के करीब सभी जिलों में जलजमाव से खतरनाक मच्छर उपज रहे हैं।

Update: 2023-07-17 12:52 GMT

बिहार: बिहार में दैवीय प्रकोप यानि बाढ़ और बारिश के बाद अब डेंगू का कहर बनकर टूट पड़ा है। जलजमाव और गंदगी के बीच मच्छर पनपने से बड़ी संख्या में लोगों को जानलेवा बीमारी होने लगी है।

ये भी पढ़ें— राफेल जल्द आ रहा भारत: रक्षामंत्री खुद लेने जा रहें देश का सुरक्षा विमान

यही नहीं प्रदेश भर में इसके मरीजों की संख्या 900 के पार पहुंच चुकी है। केवल पटना में डेंगू के 640 मरीज पाए गए हैं।

सड़क पर जलजमाव से उपज रहे मच्छर

बता दें कि डेंगू के 120 मामले पॉजिटिव पाए गए, जबकि चिकनगुनिया के भी 70 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं।गंदगी और जलजमाव के बीच मच्छर बहुत तेजी से फैल रहे हैं।

ये भी पढ़ें— अखिलेश यादव ने कहा- प्रदेश की भाजपा सरकार के 800 दिन ही बचे है…

मच्छरों को मारने के लिए 24 टीमें प्रभावित क्षेत्रों में 'टेंफोस' का छिड़काव कर रही है। लेकिन अभी ये संख्या बढ़ सकती है क्योंकि प्रदेश के करीब सभी जिलों में जलजमाव से खतरनाक मच्छर उपज रहे हैं।

Tags:    

Similar News