Diwali 2022: दिवाली को लेकर देशभर में हर्षोल्लास का माहौल, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Diwali 2022: दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के तमाम वरीय नेताओं ने देशावासियों को शुभकामनाएं दीं।

Update:2022-10-24 09:26 IST

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही दिवाली पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं: Photo- Social Media

Lucknow: आज यानी सोमवार 24 अक्टूबर को देशभर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 55 मिनट पर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली (Diwali 2022) की रात विधि-विधान से पूजा करने पर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, उनकी कृपा से धन - दौलत, सुख, संतान इत्यादि में वृद्धि होती है। कुबेर स्थिर धन प्रदान करते हैं और गणेशजी से जीवन के सारे संकट दूर करते हैं।

दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) समेत देश के तमाम वरीय नेताओं ने देशावासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।


अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और चमक से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली है



अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने ट्वीट कर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।



सीएम योगी बोले – अखिल जगत राममय हो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध 'प्रकाश' की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत 'राममय' हो। माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।



राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh) ने अपने बधाई संदेश में कहा, दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!



Tags:    

Similar News