Diwali 2022 Date: दिवाली के त्योहार की इस दिन से होगी शुरूआत, जाने कब है धनतरेस से लेकर भाई दूज

Diwali 2022 Date and Time: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दिवाली पांच दिन के त्योहार की शुरूआत धनतेरस से होती है और भैया दूज के दिन तक चलती है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-15 04:03 GMT

दिवाली (फोटो- सोशल मीडिया)

Diwali 2022 Date and Time: दिवाली हिंदूओं का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। दिवाली के दिन अंधेरे पर प्रकाश की जीत, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की और निराशा पर आशा की जीत का खुशियां मनाई जाती हैं। इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर दिन सोमवार को है। दिवाली का त्योहार भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर जैसे कई राक्षसों की मृत्यु, लंकापति रावण को मारने के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन और भगवान वामन द्वारा बाली को हराने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। लोग दिवाली पर अपने घरों और कार्यालयों में शुभ लाभ गणेश लक्ष्मी की पूजा करते हैं। देश में ज्यादातर जगहों पर दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दिवाली पांच दिन के त्योहार की शुरूआत धनतेरस से होती है और भैया दूज के दिन तक चलती है। हालांकि, द्रिक पंचांग के अनुसार, महाराष्ट्र में दिवाली एक दिन पहले गोवत्स द्वादशी को शुरू हो जाती है।

दिवाली कब है?
Diwali Kab Hai

इस साल दिवाली या दीपावली 24 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। ड्रिक पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम 06:53 बजे से शुरू होकर 08:16 बजे समाप्त होगा। साथ ही प्रदोष काल शाम 05:43 बजे से 08:16 बजे तक और अमावस्या 24 अक्टूबर को शाम 05:27 बजे से 25 अक्टूबर की शाम 04:18 बजे तक चलेगी।

दीपावली के पांच शुभ दिन
Five Auspicious Days of Diwali

गोवत्स द्वादशी (21 अक्टूबर)
Govatsa Dwadashi 2022

महाराष्ट्र में, दिवाली गोवत्स द्वादशी से शुरू होता है जोकि धनतेरस से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल यह शुक्रवार 21 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन हिंदू गाय और बछड़ों की पूजा करते हैं और उन्हें गेहूं का भोग लगाते हैं। इस दिन को नंदिनी व्रत के नाम से भी जाना जाता है।

दिवाली (फोटो-सोशल मीडिया)

धनतेरस (22 अक्टूबर)

Dhanteras 2022 Date

धनतेरस पूजा शनिवार, 22 अक्टूबर को है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के रूप में भी जाना जाता है। धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन से लोगों के घर के बाहर दीए जलाने की शुरुआत हो जाती है। इस शुभ दिन पर देवी लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

काली चौदस (23 अक्टूबर)
Narak Chaturdashi 2022

काली चौदस रविवार, 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसे भूत चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी के रूप में भी जाना जाता है और मुख्य रूप से चतुर्दशी के नाम से लोग जानते हैं। इस दिन लोग अपने घरों से , दफ्तरों की साफ-सफाई करते हैं।

छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली (24 अक्टूबर)
Diwali Kab Hai 2022

इस साल, छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन, लोग देवी लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं। अंधेरे पर प्रकाश की जीत की खुशियां मनाने के लिए अपने घरों को दीयों से रोशन करके, नए कपड़े पहनकर और मिठाई, सूखे मेवे बांटकर ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनों और जरूरतमंदों को उपहार देकर खुशियां बांटते हैं।

गोवर्धन पूजा (25 अक्टूबर)
Govardhan Puja 2022 Date

दिवाली उत्सव गोवर्धन पूजा के साथ समाप्त होता है, जिसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है, जो इस साल 25 अक्टूबर को है। इस दिन, भगवान कृष्ण ने भगवान इंद्र को हराया था। उत्सव कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि के दौरान शुरू होता है।

भईया दूज (26 अक्टूबर)
Bhai Dooj 2022 Date

दिवाली के दूसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहने गणेश जी की पूजा अर्चना और तिलक करने के बाद अपने भाईयों का तिलक करती हैं। इस दिन की रौनक भी देखने वाली होती है।

Tags:    

Similar News