Vinesh Phogat: क्यों कम नहीं हुआ बढ़ा हुआ 100 ग्राम वजन ? डॉक्टर ने डाइट को लेकर किया बड़ा खुलासा

Vinesh Phogat: भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीती शाम सेमीफाइनल का मुकाबला होने के बाद विनेश भोगाट का वजन अनुमत वजन से 2.7 किलोग्राम अधिक पाया गया।

Update: 2024-08-07 12:48 GMT

विनेश फोगाट के बढ़े हुए वजन पर डॉक्टर दिनशॉ पौडीवाला का खुलासा (सोशल मीडिया)

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के वजन में 100 ग्राम बढ़ जाने की वजह से डिसक्वालीफाई होने पर भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीती शाम सेमीफाइनल का मुकाबला होने के बाद विनेश भोगाट का वजन अनुमत वजन से 2.7 किलोग्राम अधिक पाया गया। जिसके बाद टीम और कोच ने अपनी सामान्य प्रक्रिया शुरू की और पसीना बहाने की पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर, आपको इसके लिए कुछ समय की आवश्यकता होती है। लेकिन दुर्भाग्यवश, हमारे पास ज़्यादा समय नहीं था। हमारे पास केवल 12 घंटे थे। तो पूरी रात, पूरी टीम ने विनेश  के बढ़े हुए वजन को कम करने की पूरी कोशिश की। स्टीम और सौना में रखा गया। व्यायाम और जो भी चिकित्सकीय रूप से संभव था, वह किया गया।

हमारे पास नहीं था ज्यादा समय

डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने बताया कि बुधवार को होने वाले मुकाबले से पहले विनेश के बढ़े हुए वजन को कम करने की पूरी कोशिश की गयी। जब उसे अब पसीना नहीं आ रहा था। तो हमें उसके बाल काटने जैसे कुछ कठोर कदम भी उठाने पड़े। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास कुछ घंटे और होते तो हम 100 ग्राम वजन कम कर सकते थे। लेकिन हमारे पास वह समय नहीं था। विनेश भोगाट के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने बताया कि वह शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से बिल्कुल सामान्य है। हमने एहतियात के तौर पर उसका रक्त परीक्षण कराया है।

पीटी उषा ने की विनेश भोगाट से मुलाकात

भारतीय पहलवान विनेश भोगाट की पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें पेरिस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने उनसे मुलाकात की। विनेश भोगाट से मुलाकात के बाद पीटी उषा ने कहा कि मैं इस खबर से बेहद हैरान और निराश हूं। मैं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट से मिली। वह ठीक हैं। वह थोड़ी निराश हैं। उनका वजन कम करने के लिए उनका सपोर्ट स्टाफ और हमारा पूरा स्टाफ उनके साथ था। वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे थे।

Tags:    

Similar News