महबूबा मुफ्ती का बड़ा खुलासा, RTI की रिपोर्ट देख आपका दिमाग हिल जाएगा

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के 6 महीने में इतने खर्च को लेकर आप भी हैरान रह गए होंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास में रहने के लिए उन्होंने बेड शीट, फर्नीचर ,टीवी और कालीन को खरीदने में इन्होंने 84 लाख रुपये खर्च कर दिया।

Update: 2021-01-06 08:53 GMT

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सिर्फ 6 महीने में 84 लाख रुपये खर्च किए हैं। आपको बता दें कि यह खर्च इन्होंने सरकारी बंगले की साज सजावट के साथ साथ फर्नीचर और बर्तन लेने में किया है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस खर्च का खुलासा एक आरटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हुआ है।

महबूबा मुफ्ती ने 28 लाख की कालीन खरीदी

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के 6 महीने में इतने खर्च को लेकर आप भी हैरान रह गए होंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास में रहने के लिए उन्होंने बेड शीट, फर्नीचर ,टीवी और कालीन को खरीदने में इन्होंने 84 लाख रुपये खर्च कर दिया। एक हैरानी की बात सामने आई मुख्यमंत्री महबूबा ने सिर्फ 28 लाख रुपये की कालीन को खरीदा है। इन्होंने यह खर्च सिर्फ एक ही दिन में किया है। आरटीआई से बात की जानकारी मिली है।

इनाम उन नबी सौदागर ने बताया यह बात

श्रीनगर के रहने वाले इनाम उन नबी सौदागर ने आरटीआई डालकर इस बात की जानकारी को मांगा था। आपको बता दें कि इसके बाद प्रोटोकॉल एंड हॉस्पिटलिटी विभाग ने इस बात की जानकारी दी थी। जब महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री बनी थी। उसके बाद जनवरी से जून 2008 के बीच इस बात की जानकारी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर किये गए खर्चों का ब्यौरा दिया गया था।

6 महीनों के भीतर 84 लाख रुपये किए खर्च

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में 6 महीनों के भीतर 84 लाख रुपये खर्च किये थे। आपको बता दें कि आरटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक महबूबा मुफ्ती ने निजी खर्चों के लिए इतने रुपये को खर्च किया था। आरटीआई ने एक लिस्ट भी जारी की है जिसमें इन्होंने सज सजावट से जुड़े समानों के साथ अपने कपड़ों की भी खरीदारी की है। इन्होंने काफी महंगे सामानों को खरीदा था। इस लिस्ट को देख सभी हैरान हो गए हैं।

ये भी पढ़ें…कमल-रजनी की जोड़ीः एक नया चमत्कार, तमिल राजनीति ले रही करवट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News