Dussehra and Navratri 2022: इस दिन मनाया जाएगा नवरात्रि और दशहरा, इन कामों को करने से मिलती है बरकत

Dussehra and Navratri 2022: हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जिस दिन विजयदशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाता है उस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का खात्मा किया था।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-09-23 02:33 GMT

दशहरा (फोटो- सोशल मीडिया)

Dussehra and Navratri 2022: नौ दिन के नवरात्र के बाद दशहरे का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशियां मनाई जाती है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जिस दिन विजयदशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाता है उस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का खात्मा किया था। और भगवान राम ने रावण का अंत किया था। ऐसे में अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में देशभर में जश्न का माहौल रहता है। इस दिन कोई भी नया काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा मुहुर्त रहता है। नई गाड़ी, सोना-चांदी और अन्य नए सामान खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल दशहरा कब है।

कब है दशहरा 2022: महत्व

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। देश के कई राज्यों में लोग दशहरे के दिन नया व्यवसाय या नया निवेश शुरू करने के लिए शुभ मानते हैं। 

दशहरा 2022: तारीख

दशहरा इस साल 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।

दशहरा 2022: समय

दशमी तिथि 4 अक्टूबर को दोपहर 02:20 बजे शुरू होगी।

दशमी तिथि 5 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे समाप्त होगी।

शाम के समय रावण दहन-

ज्योतिष विद्या के अनुसार, रावण दहन हमेशा सूर्य अस्त होने के बाद ही किया जाना चाहिए। जीं हां रात के समय को रावण दहन के लिए सबसे अच्छा समय माना गया है। इसलिए दशहरा पूजा भी सूर्य अस्त होने के समय या फिर बाद में की जानी चाहिए।

दशहर को लेकर ऐसी मान्यता है कि रावण दहन से रोग, दोष, शोक, संकट और ग्रहों की विपरीत स्थिति से मुक्ति मिलती है। साथ ही अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश मिलता है। इसलिए हर साल दशहरा के दिन रावण दहन होता है।

नवरात्रि 2022: तिथियों की पूरी सूची

26 सितंबर- प्रतिपदा

27 सितंबर-- द्वितीया

28 सितंबर-- तृतीया

29 सितंबर- चतुर्थी

30 सितंबर-- पंचमी

1 अक्टूबर - षष्ठी

2 अक्टूबर- सप्तमी

3 अक्टूबर- अष्टमी

4 अक्टूबर- नवमी/दशमी

Tags:    

Similar News