Cyclone Biporjoy Update: समुद्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात बिपरजॉय, 15 जून गुजरात के लिए भारी...50 हजार लोग हटाए गए

Cyclone Biporjoy Update : गुजरात के कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव नजर आने लगा है। यहां समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी है। देवभूमि द्वारका में भी तेज बारिश शुरू हो गई है।

Update: 2023-06-14 13:01 GMT
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Cyclone Biporjoy Update: चक्रवात 'बिपारजॉय' गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि यह 15 जून को गुजरात के तटों से टकराएगा। ऐसे में गुजरात (Gujarat), महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत कई राज्यों में इसके प्रभाव देखने मिलेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर गुजरात ने पहले से ही कमर कस ली है। जानकारी के मुताबिक, फूस और कच्चे घरों के चक्रवात से गंभीर रूप से प्रभावित होने की आशंका है। एहतियातन गुजरात के तटीय क्षेत्रों से 50,000 लोगों को अस्थायी आश्रयों में भेज दिया गया है।

आईएमडी प्रमुख सुनील कांबले (IMD chief Sunil Kamble) के अनुसार, 'ये चक्रवात फिलहाल मुंबई से दूर है। 'बिपारजॉय' के 15 जून को मांडवी और कराची के बीच लैंडफॉल बनाने की संभावना है। अगले 24 घंटों में कच्छ और सौराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है।

समुद्री तटों से दूर रहने की चेतावनी जारी

पूर्वी मध्य और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर (west central Arabian Sea) में मछली पकड़ने का संचालन गुरुवार (15 जून) तक के लिए रोक दी गई है। गुजरात सरकार ने सौराष्ट्र (Saurashtra), कच्छ (Kachchh), देवभूमि द्वारका (Devbhoomi Dwarka), पोरबंदर (Porbandar), जामनगर (Jamnagar), राजकोट (Rajkot), जूनागढ़ (Junagadh) और मोरबी (Morbi) जिलों के तटीय क्षेत्रों से लोगों को निकालने का काम पहले ही कर लिया गया है। सरकार ने लोगों से समुद्री किनारों के पास जाने से मना किया है।

कच्छ में भूकंप के झटके

देश के कई राज्यों में 'बिपरजॉय चक्रवात' का कहर जारी है। गुजरात और महाराष्ट्र में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। इस बीच गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके भी महसूस हुए। सुबह हिमाचल और जम्मू कश्मीर के बाद 14 जून की शाम कच्छ में भूकंप से लोग दहशत में हैं। यहां 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

तटीय क्षेत्रों से 50,000 लोगों को किया शिफ्ट

गुजरात के कच्छ में जखाऊ बंदरगाह के पास चक्रवात 'बिपरजॉय' से संभावित भूस्खलन से पहले सरकारी अधिकारियों ने अब तक गुजरात के तटीय क्षेत्रों से 50,000 लोगों को अस्थायी आश्रय स्थल तक पहुंचा दिया है। गुजरात तट की ओर बढ़ते चक्रवात के साथ, सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बरसात हुई।

चक्रवात गुजरात के लिए चिंता का सबब

इस वक्त गुजरात दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ चक्रवात ने उग्र रूप ले लिए है तो दूसरी तरफ भूकंप ने लोगों के डर को बढ़ा दिया। साइक्लोन बिपरजॉय चिंता का सबब बना है। बिपरजॉय अब विकराल रूप लेता जा रहा है। तूफान धीरे-धीरे गुजरात के करीब पहुंच रहा है। मौसम विभाग की मानें तो राज्‍य में साइक्लोन का लैंड फाल कल यानी 15 जून को होना है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 17 NDRF की टीमों को तैनात किया गया है। इसमें कच्छ में 4, द्वारका तथा राजकोट में 3-3, जामनगर में 2 और पोरबंदर में 1 टीम को तैनात किया गया है। आपको बता दें कि, चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात के पोरबंदर और द्वारका के समुद्र तट से गुजर सकता है।

Tags:    

Similar News