Elon Musk: बधाई हो बधाई, एलोन मस्क बने 12 वें बच्चे के पापा

Elon Musk: मस्क के यहां 12वें नन्हें मुन्ने का आगमन जो हुआ है। लेकिन ये खुशखबरी कई महीने बाद लोगों के सामने आई है

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-24 05:34 GMT

Elon Musk Welcomed 12th Baby

Elon Musk Welcomed 12th Baby: अरबपति व्यवसायी एलोन मस्क के घर में खुशियां ही खुशियां हैं। बात ही कुछ ऐसी ही है। मस्क के यहां 12वें नन्हें मुन्ने का आगमन जो हुआ है। लेकिन ये खुशखबरी कई महीने बाद लोगों के सामने आई है।दरअसल मस्क इस साल की शुरुआत में ही पिता बन गए थे। शिवोन ज़िलिस के साथ ये उनका तीसरा बच्चा है। ज़िलिस "न्यूरालिंक" कम्पनी में संचालन और विशेष परियोजनाओं की निदेशक हैं। ये मस्क की ही कम्पनी है। ज़िलिस और मस्क के पहले से ही ही जुड़वाँ बच्चे हैं जिनका जन्म 2021 में हुआ था।

मस्क के अपनी पहली पत्नी जस्टिन मस्क से पाँच बच्चे हैं, तीन कनाडाई संगीतकार ग्रिम्स से और तीन शिवोन ज़िलिस से हैं।मस्क और ज़िलिस के बीच व्यक्तिगत संबंध 2022 से पहले व्यापक रूप से सार्वजनिक नहीं थे। खुलासा तो तब हुआ जब उन्होंने जुड़वाँ बच्चों के नाम बदलने के लिए एक याचिका दायर की ताकि उनके मध्य नामों के हिस्से के रूप में मस्क का अंतिम नाम और ज़िलिस का अंतिम नाम शामिल किया जा सके।मस्क के जीवनी लेखक वाल्टर आईज़ेकसन ने सितंबर 2023 में उनके और ज़िलिस के रिश्ते के बारे में जानकारी साझा की थी। उन्होंने मस्क और ज़िलिस की उनके जुड़वाँ बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी।


कुछ ज़िलिस के बारे में

ज़िलिस कई वर्षों से मस्क के पेशेवर सर्कल में एक महत्वपूर्ण शख्सियत रही हैं। वह 2017 में न्यूरालिंक में शामिल हुईं थीं और न्यूरालिंक से पहले वो "ओपनएआई" में काम करती थीं। ओपनएआई को भी मस्क ने सह-स्थापित किया था जिसने चैट जीपीटी के साथ तहलका मचा दिया था। न्यूरालिंक को मस्क द्वारा सह-स्थापित किया गया है, जो ब्रेन में इम्प्लांट करने योग्य चिप डेवलप करने पर काम कर रही है। ओंटारियो के मार्खम में जन्मी ज़िलिस ने येल विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है। जहाँ उन्होंने अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपना करियर आईबीएम में शुरू किया, फिर ब्लूमबर्ग बीटा में चली गईं और अंततः ओपनएआई और न्यूरालिंक में आ गईं।


मस्क को कम जनसंख्या की चिंता

एलन मस्क वैश्विक कम जनसंख्या के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में मुखर रहे हैं। उनका मानना ​​है कि सभ्यता के भविष्य के लिए अधिक बच्चे पैदा करना महत्वपूर्ण है। मस्क ने कहा है कि हाई आईक्यू वाले व्यक्तियों को इस संकट से निपटने में मदद करने के लिए अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। 

Tags:    

Similar News