Twitter News: भारत से मस्क कमाएंगे मोटा पैसा, ट्विटर पर दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं भारतीय

Twitter News: दुनियाभर में ट्विटर के भारत के 2.3 करोड़ यूजर्स शामिल हैं। भारत में यूजर्स की संख्या को देखते हुए मस्क को मस्क को तगड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

Update: 2022-11-07 08:56 GMT

भारतीय, ट्विटर पर दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं मस्क कमाएंगे मोटा पैसा: Photo- Social Media

Twitter News: दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (social media company twitter) के मालिक बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) मुनाफा कमाने के लिए ताबड़तोड़ बड़े फैसले ले रहे हैं। इनमें आधे कर्मचारियों को बर्खास्त करने से लेकर फीचर्स पर चार्ज लगाने तक का कदम शामिल है। मस्क के जिस एक फैसले ने ट्विटर यूजर्स को झटका दिया है, वो है ब्लू टिक पर शुल्क लगाना। अमेरिका समेत पांच देशों में ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन (twitter blue subscription) प्लान लॉन्च भी हो चुका है। अब जल्द इसके भारत में भी शुरू होने की सुगबुगाहट है।

इसके अलावा मस्क ने ट्विटर पर मिलने वाले कई और मुफ्त सेवाओं को खत्म कर दिया है, अब इनके लिए यूजर्स को जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। टेस्ला फाउंडर दुनियाभर में मौजूद अपने 45 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स से विभिन्न सेवाओं के बदले कुछ रकम हासिल कर कंपनी को घाटे से उबार कर तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं। भारत में ट्विटर यूजर्स की संख्या दो करोड़ से भी अधिक है। लिहाजा मस्क को हिंदुस्तान से मोटी रकम हासिल करने की उम्मीद है।

भारत ट्विटर के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी ट्विटर की शुरूआत साल 2006 में हुई थी। इसका मुख्यालय अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के सैन फ्रांसिस्को शहर में है। दुनियाभर में ट्विटर के 45 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें अमेरिका के 7 करोड़, जापान के 5 करोड़ और भारत के 2.3 करोड़ यूजर्स शामिल हैं। ये आंकड़े इस साल जनवरी 2022 तक के हैं। इस लिहाज से भारत विश्व में ट्विटर के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। हालांकि, ये संख्या मेटा की वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टा से कहीं कम है। भारत में अकेले वाट्सएप यूजर्स की संख्या ही 50 करोड़ से अधिक है।

भारत से मोटा पैसा कमाएंगे मस्क

एलन मस्क ने ट्विटर की बागडोर संभालते ही कई बड़े बदलाव किए। दिग्गज अरबपति कारोबारी का पूरा ध्यान अधिक से अधिक रेवेन्यू जेनरेट करने पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध तीन अहम फीचर्स के इस्तेमाल के लिए यूजर्स से चार्ज वसूलने वाली है। इनमें डायरेक्ट मैसेज फीचर, ब्लू टिक फीचर और वीडियो फीचर शामिल है। भारत में यूजर्स की संख्या को देखते हुए मस्क को मस्क को तगड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। बात अगर ब्लू टिक फिचर की ही करें तो फिलहाल ट्विटर पर ब्लू टिक होल्डर की संख्या करीब 4.5 लाख है।

अगर मस्क 8 डॉलर के हिसाब से चार्ज वसूल करते हैं तो उन्हें हर माह करीब 29 करोड़ रूपये की कमाई होगी। भारत में भी ब्लू टिकहोल्डर्स की अच्छी खासी तादात है। इसके अलावा भारत में लोगों खासकर युवाओं की आबादी के हिसाब से ट्विटर में इनकी उपस्थिति अब भी काफी कम है। ऐसे में भविष्य में मस्क का ध्यान ट्विटर पर अधिक से अधिक भारतीयों को जोड़ने की होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा मुनाफा पिटा जा सके। 

Tags:    

Similar News