Exit Polls Result 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस तो राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के आसार

Newstrack Election Chaska Survey: पांचों राज्यों की जनता के फैसले की टोह ली है। यहां हम राजस्थान तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रैक के एक सर्वेक्षण के अनुसार राजस्थान में भाजपा तो वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2023-11-30 14:39 GMT

Exit Polls Result 2023 Madhya Pradesh Chhattisgarh Telangana Rajasthan 

Newstrack Election Chaska Survey: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। तेलंगाना में 30 नवंबर को अंतिम चरण में आज वोट डाले गए। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे तो 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन न्यूजट्रैक ने अपने एक सर्वेक्षण में जनता की फैसले की टोह ली है। यहां हम राजस्थान तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रैक के एक सर्वेक्षण के अनुसार राजस्थान में भाजपा तो वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।


राजस्थान में अबकी बार भाजपा सरकार-

सबसे पहले बात राजस्थान की। न्यूजट्रैक के सर्वेक्षण के अनुसार यहां पर भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। यहां पर राज्य की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104 से 116 सीटें तो कांग्रेस को 60 से 72 सीटें तो वहीं अन्य को 7 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजस्थान

भाजपा- 104-116

कांग्रेस -60-72

अन्य-7-8

वहीं न्यूजट्रैक के सर्वेक्षण के अनुसार तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस के बीच टक्कर है, लेकिन कांग्रेस यहां अपनी सरकार बनाती दिख रही है। यहां पर कांग्रेस को 55 से 58 तो टीआरएस को 40 से 45 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

तेलंगाना

कांग्रेस-55-58

बीएसआर-40-45

भाजपा-5-7

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार-

मध्य प्रदेश में नतीजा तो 3 दिसंबर को आयेगा लेकिन न्यूजट्रैक ने अपने एक सर्वेक्षण में जनता के फैसले की टोह ली है। इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन मामला करीबी होगा। सर्वे बता रहा है कि कांग्रेस को 122 सीटें तथा भाजपा को 94 सीटें मिलने की संभावना है। 14 सीटों पर मामला फंसा हुआ है। यहां कुल 230 सीटें हैं।

कांग्रेस-122

भाजपा-94

अन्य-14

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा से बचाने में कामयाब होगी अपना गढ़-

छत्तीसगढ़ में दो चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था। अब वोटों की गिनती का इंतजार है। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान है। न्यूजट्रैक-इलेक्शन चसका का सर्वे अनुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सत्ता में बनी रहेगी। भाजपा कांग्रेस का किला भेदने में कामयाब नहीं हो पायेगी।

छत्तीसगढ़

कांग्रेस-56

भाजपा-30

टफ फाइट-4

Tags:    

Similar News