Haj Yatra: भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मक्का में पारा 50 डिग्री के पार, अब तक 550 जायरीनों की मौत

Haj Yatra: हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते जायरीनों की मौत हो रही है।

Update: 2024-06-19 11:23 GMT

Haj Yatra

Haj Yatra: इस साल पड़ रही भीषण गर्मी ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। तापमान भी 50 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच चुका है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई बेहाल है। वहीं, यह गर्मी हज यात्रियों के लिए भी मुसीबत बन गई है। हज यात्रा के दौरान अब तक कम से कम 550 जायरीनों की मौत हो गई है। यह जानकारी राजनयिकों ने दी।

मरने वालों में मिस्र के सबसे ज्यादा नागरिक

दो अरब राजनयिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से अधिकतर की मौत गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण हुई है। वहीं मरने वालों में अकेले मिस्र के 323 नागरिक हैं। वहीं, एक राजनयिक ने बताया कि सभी जायरीनों की जान भीषण गर्मी के कारण गई है। केवल एक शख्स के जो भीड़ में बुरी तरह से घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि ये कुल आंकड़े मक्का के पास अल-मुआइसिम में स्थित अस्पताल के मुर्दाघर से हासिल हुए हैं।


जॉर्डन के इतने लोगों की मौत

वहीं, सऊदी अरब में हज करने गए जॉर्डन के कम से कम 60 जायरीनों की भीषण गर्मी के चलते मौत हो गई। अम्मान द्वारा आधिकारिक तौर पर 41 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन नई मौतों के साथ ही कई देशों द्वारा अब तक बताई गई कुल मौतों की संख्या 577 हो गई है।


लाखों जायरीन कर रहे यात्रा

हज, दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में शुमार है। इसे इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि सभी मुसलमानों को कम से कम एक बार हज की यात्रा पर जरूर जाना चाहिए। वार्षिक हज यात्रा के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया है, जिसमें इस वर्ष लगभग 18 लाख मुसलमान भाग ले रहे हैं।


गर्मी की मार

पिछले महीने प्रकाशित एक सऊदी अध्ययन के अनुसार, हज यात्रा पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव पड़ रहा है। जिस क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, वहां का तापमान हर दशक में 0.4 डिग्री सेल्सियस (0.72 डिग्री फ़ारेनहाइट) बढ़ रहा है। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को मक्का की बड़ी मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस (125 फ़ारेनहाइट) तक पहुंच गया है।इस बार जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ रही है। उससे हर कोई परेशान है। इस भीषण गर्मी में हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को गर्मी से भारी परेशानी हो रही है।

Tags:    

Similar News