किसानों का दिल्ली कूच, भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

किसानों का कहना है कि वो केंद्र द्वारा लाए गए कानूनों के खिलाफ हैं, हम एक महीने के राशन के साथ आए हैं। किसानों ने अपने प्रदर्शन में नारा दिया है, ‘घेरा डालो, डेरा डालो’।

Update: 2020-11-26 05:45 GMT
दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी किसानों के प्रदर्शन को समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को बंगाल में करीब 21 किसान संगठन प्रदर्शन करेंगे।

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा के किसान आज राजधानी दिल्ली में किसान कानूनों का व्यापक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। 'दिल्ली चलो' के नारे के तहत किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

किसान मजदूर संगठन के मुताबिक अखिल भारतीय स्तर पर यह आंदोलन सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ केंद्र सरकार और बीजेपी समेत उसके सहयोगी दलों के खिलाफ भी किया जाएगा।

किसान संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये है और ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है। हरियाणा में भी कई जगह पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ाई है और किसानों को रोकने का इंतजाम किया है।

वहीं पटियाला-अंबाला हाइवे पर किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन की मदद ली जा रही है, साथ ही किसानों पर आंसू गैस के गोले भी दागे जा रहे हैं।

किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज दिल्ली से जम्मू जाने वाले हाइवे को करनाल के पास बंद किया गया है, इस वजह से आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का दिल्ली कूच, भीड़ को रोकने के पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल (फोटो: सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें…दिल्ली की हवा हुई जहरीली: सांस लेना हुआ मुश्किल, प्रदूषण से हालत गंभीर

सीएम केजरीवाल ने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं।

ये बिल वापस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल गलत है, शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।



दिल्ली से हरियाणा तक चप्पे-चप्पे पर फ़ोर्स

दिल्ली से हरियाणा बॉर्डर तक चप्पे-चप्पे पर फ़ोर्स की तैनाती कर दी गई है। है, यहां पर ड्रोन कैमरे से भी किसानों पर नजर रखी जा रही है। हरियाणा में भी करनाल के पास पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रास्ता बंद कर रखा है।

उधर किसानों के प्रदर्शन के चलते बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है, कोरोना का खतरा भी है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने अपनी सर्विस में कुछ परिवर्तन किया है। जिसके मुताबिक आज दोपहर दो बजे तक दिल्ली से गुरुग्राम, नोएडा की सर्विस नहीं चलेगी। कुछ रूट पर मेट्रो बंद है, जिसकी जानकारी पहले से ही दे दी गई है।

Farmers Protest Against Agricultural Laws

ये भी पढ़ें…दिल्ली हिंसा थी आतंकी घटना! पुलिस ने चार्जशीट में कहा, उमर-शर्जील पर ये बड़े आरोप

किसानों के प्रदर्शन से दिल्ली में अलर्ट

किसानों का कहना है कि वो केंद्र द्वारा लाए गए कानूनों के खिलाफ हैं, हम एक महीने के राशन के साथ आए हैं। किसानों ने अपने प्रदर्शन में नारा दिया है, ‘घेरा डालो, डेरा डालो’।

दिल्ली के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी किसानों के प्रदर्शन को समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को बंगाल में करीब 21 किसान संगठन प्रदर्शन करेंगे और किसानों की मांगों का समर्थन करेंगे।

वहीं पंजाब के करीब 30 किसान संगठनों ने आज दिल्ली में महाधरने की बात कही है। हरियाणा, पंजाब बॉर्डर से बुधवार को ही किसानों ने दिल्ली कूच किया था।

ये भी पढ़ें…PDP नेता का आतंकियों से संबंध! NIA ने किया गिरफ्तार, अब होंगे कई बड़े खुलासे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News