जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कांग्रेस सांसदों ने केंद्र सरकार से की ये बड़ी मांग

कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने कहा, 'सत्र बुलाई जानी चाहिए, किसान विरोधी कानूनों पर फिर से चर्चा कर इसे वापस लिया जाना चाहिए। सरकार सत्र को नजरअंदाज कर रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।'

Update: 2020-12-07 08:31 GMT
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज एनसीपी और सपा को भी आड़े हाथों लिया। साथ ही किसानों से पूर्व में उनके नेताओं द्वारा किये गये वादों को लेकर हमला बोला।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आन्दोलन आज 12वें दिन भी जारी है। सरकार से अब तक किसान की हुई सभी बातचीत बेनतीजा रही है।

कड़ाके की ठण्ड में भी दिल्ली बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। यूपी, बिहार और पंजाब से आये हजारों किसानों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर रखा है। जब तक मांगे पूरी नहीं की जाएंगी।

किसान यहां से वापस लौटकर घर जाने वाले नहीं हैं। उन्होंने 8 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया है। जिसके बाद से कांग्रेस, लेफ्ट, आरजेडी, बसपा समेत कई राजनीतिक दलों ने किसानों के आन्दोलन का समर्थन किया है।

किसान आंदोलन ( फोटो: सोशल मीडिया)

आतंकियों का खुलासा: भारत में ऐसे खौफनाक मंजर की साजिश, ISI से टारगेट किलिंग

संसद के शीत सत्र की मांग कर रहे कांग्रेस सांसद

जंतर-मंतर पर कांग्रेस सांसद धरने पर बैठे हुए हैं और किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद के शीत सत्र की मांग कर रहे हैं। सांसद मनीष तिवारी ने कहा, 'सत्र बुलाई जानी चाहिए, किसान विरोधी कानूनों पर फिर से चर्चा कर इसे वापस लिया जाना चाहिए। सरकार सत्र को नजरअंदाज कर रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।'

अब बदलेगी तस्वीर: जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव चौथा चरण, मतदान जारी

पंजाब में बंद रहेंगे होटल व रिसॉर्ट

भारत बंद के मद्देनजर 8 दिसंबर , बुधवार को पंजाब के होटलों व रिसॉर्ट को बंद रखा जाएगा। इसके तहत पहले से किए गए शादी व अन्यं पार्टियों की बुकिंग को भी रद कर दिया गया है।

किसानों से मिलकर बोले केजरीवाल- केंद्र ने बनाया स्टेडियम को जेल बनाने का दबाव

केंद्र ने हम पर बनाया स्टेडियम को जेल बनाने का दबाव

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब किसान आंदोलन शुरू हुआ तो मुझे 9 स्टेडियम को जेल बनाने के लिए कहा गया। मगर हमने नहीं माना। मुझे कई फ़ोन आये। बहुत दबाव भी था।

मगर मैने अपने जमीर की सुनी। मुझे लगता है कि उस फैसले के कारण किसान आंदोलन को मजबूती मिली है। केंद्र का प्लान था कि किसानों को जेल में डालने की। मगर मंजूरी नहीं मिलने से आंदोलन मजबूत हुआ है।

किसान आन्दोलन( फोटो-सोशल मीडिया)

मैं सीएम नहीं, सेवक बनकर आया हूं: केजरीवाल

सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम शुरू से किसान आंदोलन के साथ खड़े हैं। मैं किसानों की माग से सहमत हूं। मुझे लगता है सभी मांगें जायज़ हैं।

सरकार को उनकी बात माननी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं आज यहां मुख्यमंत्री बनकर नहीं आया। मैं यहां उनका सेवक बनकर आया हूं। मैंने यहां की व्यवस्था भी देखी है। कुछ पानी की दिक्कत है, उसे ठीक कर लिया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News