महिला पुलिस का थप्पड़ः नहीं भूलेगी ये लड़की, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की दुपहिया वाहन पर बैठी हुई है। उसी समय उसकी पुलिसकर्मियों से बहस हो रही है। तभी एक पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।

Update: 2021-03-10 06:25 GMT
महिला पुलिस का थप्पड़ः नहीं भूलेगी ये लड़की, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (PC: social media)

बेंगलुरु: ऐसा अक्सर देखा जाता है कि रास्ते पर ट्रैफिक रूल्स को न मानने की वजह से राहगीर और पुलिसवालों के बीच बहस होना आम बात है। लेकिन जब यह बहस हाथापाई में बदल जाए तो बात सुर्खियां बन जाती है। ऐसा ही एक मामले कर्नाटक के मांडया शहर से सामने आया है, जहां बात नहीं मानने पर महिला पुलिसकर्मी ने एक लड़की को तमाचा दे दिया। मामले का वीडियो वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें:रवि शास्त्री को 36 साल पहले इनाम में मिली थी ऑडी कार, पाकिस्तान को चटाई था धूल

एक लड़की दुपहिया वाहन पर बैठी हुई है

वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की दुपहिया वाहन पर बैठी हुई है। उसी समय उसकी पुलिसकर्मियों से बहस हो रही है। तभी एक पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। वे लड़की की गाड़ी को जब्त करने की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन लड़की उन्हें ऐसा करने से रोक रही है। इस समय वो मोबाइल पर बात करते हुए भी दिख रही है।

[video data-width="320" data-height="580" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-10-at-11.11.49-AM.mp4"][/video]

इस कहासुनी के बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने लड़की को थप्पड़ मार देती है

तभी इस कहासुनी के बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने लड़की को थप्पड़ मार देती है। उसके बाद में एक अन्य पुलिसकर्मी पहुंचकर युवती को गाड़ी से हटा देती है। उस टाइम दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस होती नजर आ रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होती दिख रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मांडया शहर में यह घटना बीती 7 मार्च को घटी है। लोगों ने इसे महिला दिवस से जोड़ने की भी कोशिश की है।

ये भी पढ़ें:कर्मचारियों में खुशी की लहर: सरकार ने दी गुड न्यूज, जल्द मिलेंगी DA की बकाया किश्तें

खबर के अनुसार, युवती ने गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी कर दी थी। जिसके बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करने की तैयारी कर रही थी। पूरे बात के बाद लड़की को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लड़की को समझाइश देखकर छोड़ दिया है। लड़की की उम्र कम होने की वजह से पुलिस ने कठोर कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News