ठंड का डबल अटैक, उत्‍तर भारत में कोहरे का कहर, कई ट्रेनों की रुकी रफ्तार

Update: 2016-12-24 05:28 GMT

नई दिल्ली: कड़कड़ाती ठंड ने एक बार फिर सबको परेशान कर दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर ने ठंड को और बढ़ा दिया है। कोहरे के चलते रेल और हवाई सेवा प्रभावित हो गई है। शनिवार (24 दिसंबर) को कोहरे के कारण 52 यात्री ट्रेनें देरी से चल रही है और 5 के समय में परिवर्तन किया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम ऐसा ही रहेगा।

ये रहा तापमान

-मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-कश्मीर में रात का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहा।

-श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।

Tags:    

Similar News