G20 Summit 2023: फिर दिखी PM मोदी-जो बाइडन की बॉन्डिंग, हाथ पकड़कर दिखाया कोणार्क चक्र, बताई तीलियों के बारे में

G20 Summit 2023: G20 के आगाज के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 'भारत मंडपम' में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी बीच स्वागत कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच एक बार फिर गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली। 

Written By :  aman
Update: 2023-09-09 07:36 GMT

US President Joe Biden with PM Modi (Social Media)

G20 Summit 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन का आज (9 सितंबर) को आगाज हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'भारत मंडपम' (Bharat Mandapam) में अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया। अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करने का भी ऐलान हुआ। इस बीच स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच एक बार फिर जबरदस्त 'जुगलबंदी' देखने को मिली।  

PM मोदी ने बाइडन को दिखाया कोणार्क चक्र

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वागत के लिए खड़े थे। बाइडेन के आते ही पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए। पीएम मोदी इसके बाद जो बाइडेन का हाथ पकड़कर मुड़े और उन्होंने पीछे लगे कोणार्क चक्र (Konark Chakra) का चित्र दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद जो बाइडेन को कोणार्क चक्र के बारे में समझाया। पीएम मोदी ने कोणार्क चक्र के गोल आकार पर इशारा करते हुए अंदर की तीलियों के बारे में जानकारी देते दिखे। 

जानें क्यों खास है कोणार्क चक्र?

आपको बता दें, कोणार्क चक्र (Konark Chakra) हमारी प्राचीन सभ्यता का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक चक्र का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिम्हा देव-प्रथम (King Narasimhadeva-I) के शासनकाल में हुआ था। ये चक्र हम सभी ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज में देखा है। यह भारत के प्राचीन ज्ञान, उन्नत सभ्यता तथा वास्तुशिल्प उत्कृष्टता का प्रतीक है। दरअसल, घूमता हुआ कोणार्क चक्र, कालचक्र के साथ-साथ देश की प्रगति और निरंतर परिवर्तन को भी दर्शाता है। ये चक्र लोकतंत्र के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। लोकतांत्रिक आदर्शों के लचीलेपन तथा समाज में प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार को जब अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया तो केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने उनका स्वागत किया। जिसके ठीक बाद जो बाइडेन का काफिला प्रधानमंत्री आवास की ओर रवाना हो गया। वहां दोनों नेताओं में द्विपक्षीय वार्ता हुई। जारी तस्वीरों में भी पीएम मोदी और बाइडेन की जुगलबंदी नजर आई थी। 

Tags:    

Similar News