सऊदी अरब के दौरे पर वीके सिंह, बेरोजगार भारतीयों से जानेंगे हालात

Update: 2016-08-02 22:36 GMT

नई दिल्लीः विदेश राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह सऊदी अरब में नौकरी गंवा चुके भारतीयों की मदद के लिए मंगलवार रात को जेद्दा रवाना हो गए। वह, शुक्रवार को हालात का जायजा लेकर लौटेंगे। इस बीच, वहां भारतीय दूतावास नौकरी गंवाकर देश में रह रहे लोगों की और जानकारी जुटा रहा है। फिलहाल 20 कैंपों में 7700 भारतीयों ने शरण ले रखी है। इन सभी को वापस लाने के लिए एक्जिट वीजा की व्यवस्था मोदी सरकार कर रही है।

क्या कदम उठा रही सरकार?

-विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के मुताबिक जनरल सिंह हालात का जायजा लेंगे।

-इसके बाद सरकार आगे की कार्रवाई तय करेगी।

-दूसरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने सऊदी अरब के राजदूत से मुलाकात कर बेरोजगार भारतीयों पर चर्चा की।

-सऊदी अरब ने भारतीय कामगारों के सभी मुद्दों को सुलझाने का भरोसा मोदी सरकार को दिया है।

क्या है मामला?

-अर्थव्यवस्था चरमराने से सऊदी अरब में हजारों भारतीयों की नौकरी चली गई है।

-पैसे की कमी की वजह से वे भोजन तक नहीं कर पा रहे थे।

-तीन दिन बाद किसी शख्स ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर हालात की जानकारी दी थी।

-सुषमा के निर्देश पर भारतीय दूतावास ने ऐसे लोगों को भोजन उपलब्ध कराया था।

विदेश मंत्रालय के कदम

-भारत ने सऊदी अफसरों से कंपनी की एनओसी के बिना कामगारों को वापस भेजने का वीजा देने की अपील की है।

-कामगारों का बकाया पैसा भी देने की सरकार ने मांग की है।

-रियाद और दम्माम में फिलहाल भारतीय कामगार रह रहे हैं।

Tags:    

Similar News