Delhi News: साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग, महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। साकेत परिसर कोर्ट में महिला को गोली मार दी गई है।;

Update:2023-04-21 16:17 IST
महिला को लगी गोली(सोशल मीडिया)

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। साकेत परिसर कोर्ट में महिला को गोली मार दी गई है। महिला का आनन-फानन में एम्स ले जाया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चार राउंड फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए।

Also Read

वकील की ड्रेस में आकर पति ने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की है। महिला के पेट और अन्य हिस्सों में गोली लगी है। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम महिला को घायल अवस्था में एम्स लेकर पहुंची। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं, महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिल रही है कि पति पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला केस में गवाही देने के लिए साकेत कोर्ट आई थी। तभी वकील की ड्रेस में आकर पति ने फायरिंग कर दी।

कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर आरोपी कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया, क्योंकि एंट्री गेट पर ही कोर्ट के अंदर जाने वाले लोगों की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं वकील होने का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने जांच न करवाई हो और कोर्ट के अंदर पहुंच गया हो।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर साधा निशाना

साकेत परिसर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना पर आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर निशाना साधा है, उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा कि LG साब के दो ही काम हैं पुलिस और DDA, नये LG साब के आने के बाद दिल्ली की क़ानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है। कोर्ट में भी गोलियाँ चल रही हैं। पुलिस 350 करोड़ के भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमराई, बोले - अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

Tags:    

Similar News