आग से मचा हाहाकार: बुरी तरह झुलसे कई लोग, बचाव कार्य जारी

बड़ी खबर हरियाणा के सोनीपत से सामने आई है, जहां पर एक बटन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में आठ मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं, इनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Update: 2020-03-01 06:29 GMT

हरियाणा: बड़ी खबर हरियाणा के सोनीपत से सामने आई है, जहां पर एक बटन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में आठ मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं, इनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से झुलसे दोनों मजदूरों को इलाज के लिए दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है।

यह भी पढ़ें: #Tiger3 कर रहा ट्रेंड: सलमान के फैंस ने की डिमांड, क्या बनेगा इसका थर्ड पार्ट?

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

पूरी खबर सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से है, यहां पर करीब सुबह 6 बजे अचानक बटन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई। वहीं क्विक रिस्पांस टीम को इस बात का मालूम तब चला, जब वह दौरा कर रही थी। दौरे के दौरान टीम ने फैक्ट्री से धुआं उठते हुए देखा। इसके बाद आग पर काबू करने के तुरंत प्रयास शुरु कर दिए गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी आई खुशखबरी: घट गए सिलेंडर के दाम, जानें नए रेट

हादसे के वक्त मौजूद थे 12 से 13 मजदूर

मिली जानकारी के मुताबिक, जब फैक्ट्री में आग लगी तो उस वक्त वहां 12 से 13 मजदूर मौजूद थे। जिस वजह से 8 मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए और इनमें से दो मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस दौरान क्विक रिस्पांस टीम के गुरदीप ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक मजदूर की जान बचाई और उसे छत के रास्ते बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें: शाहीन बाग की महिलाएं: यहां कुछ ऐसा है माहौल, धारा 144 लागू फिर भी प्रदर्शन जारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News