विधानसभा सत्र पर कोरोना का ग्रहण, स्पीकर समेत ये सब हुए संक्रमित

कोरोना का कहर दिन पर दिन राजनीति पर ग्रहण लगा रहा है। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Update: 2020-08-24 13:58 GMT
haryana vidhan sabha speaker Corona positive

चंडीगढ़. कोरोना का कहर दिन पर दिन राजनीति पर ग्रहण लगा रहा है। यूपी विधानसभा सत्र से पहले 22 कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। वहीँ अब हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता (Gian Chand Gupta) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भाजपा के दो विधायक भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

हरियाणा विधानसभा स्‍पीकर ज्ञान चंद गुप्‍ता कोरोना पाॅजिटिव

हरियाणा ने दो दिन बाद विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होनी है। उसके पहले बड़ी खबर सामने आई। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता समेत दो भाजपा विधायक कोरोना से संक्रमित पाए गए। इतना ही नहीं विधानसभा में कार्यरत 6 कर्मचारियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने दी है।

ये भी पढ़ेंःसोने-चांदी में भारी गिरावट, यहां देखें क्या हो गए 10 ग्राम गोल्ड के नए भाव

दो भाजपा विधायक और विधानसभा के 6 कर्मचारी भी संंक्रमित

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के अलावा भाजपा विधायक असीम गोयल और राम कुमार की कोरोना जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि असीम गोयल अंबाला शहर से विधायक है तो वहीं राम कुमार इंदरी से विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सदन में मानसून सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा करेंगे विधानसभा सत्र की अध्यक्षता

गौतरलब है कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे ज्ञान चंद गुप्ता ने बीते दिन ट्वीट कर अपनी कोरोना रिपोर्ट की जानकारी दी थी और बताया था कि डॉक्टरों की सलाह पर वह घर पर आइसोलेशन में हैं। इसके साथ उन्होंने पिछले दिनों उनके सम्पर्क में आये लोगों को कोरोना जांच कराने की अपील की थी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News