Share Market: बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक फिसला, निफ्टी पहुंचा 26050 से नीचे

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में यह गिरावट टेक-बैकिंग शेयरों में गिरावट से आई है।

Report :  Network
Update:2024-09-30 10:02 IST

Share Market  (photo: social media )

Share Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बाजार खुलते ही जहां सेंसेक्स 500 अंक नीचे फिसल गया तो वहीं निफ्टी 26050 से नीचे कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में यह गिरावट टेक-बैकिंग शेयरों में गिरावट से आई है। बाजार के खुलते ही टेक-बैकिंग शेयरों में गिरावट होने लगी और इसका असर सेंसेक्स पर भी देखा गया। 

सुबह करीब 9ः50 बजे बीएसई सेंसेक्स 706 अंक की गिरावट के साथ 84,865.79 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी50 206 अंक गिरकर 25,973.15 पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में गिरावट का भी बाजार पर असर दिखा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयर रहे।

यह गिरावट एशियाई बाजारों में कमजोरी के चलते आई है

शेयर मार्केट में यह गिरावट विदेशी फंडों की निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोरी के चलते आई है। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 5 प्रतिशत गिर गया। वहीं एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो में गिरावट देखी गई, जबकि शंघाई और हांगकांग में सकारात्मक कारोबार हुआ। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,209.10 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। 

शुक्रवार को भी दर्ज हुई थी गिरावट

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत बढ़कर 72.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 264.27 अंक गिरकर 85,571.85 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 142.13 अंक चढ़कर 85,978.25 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 37.10 अंक गिरकर 26,178.95 अंक पर आ गया था, जबकि सत्र के दौरान यह 61.3 अंक बढ़कर 26,277.35 अंक के सर्वकालिक हाई लेवल पर पहुंचा।

Tags:    

Similar News