शपथ लेने के बाद हुई हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने रविवार के सीएम पद एवं गोपणीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में सभी विपक्षी दल के नेता पहुंचे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद- हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की गई थी पहली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

Update: 2019-12-30 03:07 GMT

रांची: हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने रविवार के सीएम पद एवं गोपणीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में सभी विपक्षी दल के नेता पहुंचे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद- हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की गई थी पहली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में तया हुआ कि स्टीफन मरांडी प्रोटेम स्पीकर होंगे। सदन का विशेष सत्र 6 जनवरी से 8 जनवरी तक होगा। सीएम पद की शपथ लेने के बाद हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक, लिए गए कई फैसले कैबिनेट सचिव अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फेंस कर दी जानकारी।

* 6 और 8 जनवरी को नए विधायक को दिलाई जाएगी शपथ

* पथलगड़ी से सारे केस वापस लिए जाएंगे

*सरकारी नियुक्तियों को भरने का फैसला

* नए फास्ट ट्रैक कोर्ट का किया जाएगा गठन

 

वहीं कैबिनेट में ये भी फैसला लिया गया कि सीएनटी और पत्थलगड़ी के विरोध में दर्ज मामले भी वापस होंगे। सरकारी नियुक्तयों को भरने का फैसला लिया गया। नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का भी अहम फैसला लिया गया। अनुबंधकर्मियों को लंबित वेतन जल्द मिलेगा।जरूरतमंदों के लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिए गए. झारखंड के प्रतीक चिन्ह को नया स्वरूप देने का निर्देश दिया गया। छात्रों को लंबित छात्रवृति जल्द दिया जाएगा।

 

यह पढ़ें....होंगे माला-माल! यहां लगाईये दांव 2020 में हो जायेंगे अरबपति

 

 

बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने पांच साल पहले झारखंड विधानसभा का चुनाव हारने के बाद 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।5 साल के बाद स्थिति बदली। विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले चुनाव में उतरी और उसे करारी हार मिली।झामुमो नेता सोरेन ने कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा और पूर्ण बहुमत हासिल किया।

हेमंत सोरेन ने 38 वर्ष की उम्र में पहली बार 13 जुलाई, 2013 को झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। वह इस पद पर 23 दिसंबर, 2014 तक बने रहे और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर वह 28 दिसंबर, 2014 तक पद पर बने रहे. दस अगस्त 1975 को जन्मे सोरेन पूर्व केन्द्रीय मंत्री और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के पुत्र हैं. शिबू सोरेन ने राज्य की कमान तीन बार संभाली, लेकिन एक बार भी वह सरकार चला नहीं सके. हेमंत ने यहां बीआईटी में इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया था, लेकिन वह अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर सके।

यह पढ़ें....अब कांग्रेस चलेगी आंदोलन की राह पर

Tags:    

Similar News