भारत में इस जगह पेट्रोल-डीजल से नहीं, हवा से दौड़ती हैं गाड़ियां!

पूरी दुनिया में ऐसी बहुत सी रहस्यमयी चीजें हैं जिसके बार में शायद ही आप जानते होंगे। दुनिया में ऐसी जगहें हैं जिसके बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, भारत के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी पहाड़ी की खोज की है जहा बिना किसी पेट्रोल और डीलज के गाड़ियां चलती हैं।

Update: 2019-07-23 14:35 GMT

लखनऊ: पूरी दुनिया में ऐसी बहुत सी रहस्यमयी चीजें हैं जिसके बार में शायद ही आप जानते होंगे। दुनिया में ऐसी जगहें हैं जिसके बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, भारत के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी पहाड़ी की खोज की है जहा बिना किसी पेट्रोल और डीलज के गाड़ियां चलती हैं। ये जगह कही और नहीं बल्कि लद्दाख के लेह क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें...कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार की हो गई विदाई, एक और राज्य से कांग्रेस का सफाया

इस स्थान के बारे में कहा जा रहा है कि यहां गाड़ियां अपने आप चलती हैं। अगर इस जगह पर आपने यहां अपनी गाड़ी खड़ी कर दी तो सुबह तक आपको आपकी गाड़ी नहीं दिखेगी। ऐसा कैसे और क्यों होता है। इस रहस्य पर अभी तक पर्दा है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां की पहाड़ियों में चुंबकीय शक्ति होती है, जो गाड़ियों को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर खींचता है। इसी वजह से इस जगह को 'मैग्नेटिक हिल' कहा जाता है।

यह भी पढ़ें...सोनभद्र कत्लेआमः अफसरों की आंखों पर पट्टी और कानों में तेल, फिर तो ये होना ही था

मैग्नेटिक हिल को 'ग्रैविटी हिल' के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है। गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार, "अगर हम किसी वस्तु को ढलान पर छोड़ दें तो वह नीचे की तरफ लुढ़केगी, लेकिन चुंबकीय पहाड़ी पर इसके विपरीत होता है।"

Tags:    

Similar News