जानिए कैसे ये किसान यूट्यूब से हर महीने कर रहे हैं एक लाख रुपये की कमाई?

वह साल 2017 से यूट्यूब पर खेती से जुड़े विडियो पोस्ट कर रहे हैं। धीरे-धीरे उनके विडियो के व्यूज (देखने वाले) बढ़ने लगे। अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग उनके चैनल को सब्सक्राइब कर चुके हैं।

Update: 2019-08-23 14:38 GMT

लखनऊ: देश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी की बात किसी से भी छिपी हुई नहीं है। लागत अधिक और मुनाफा मन मुताबिक न मिलने के कारण बहुत से किसान खेती छोड़ रहे है।

इसी का नतीजा है कि अब गांव के युवा भी इसे घाटे का सौदा समझकर मोटी कमाई की चाह में शहरों की ओर पलायन कर रहे है।

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे किसानों के बारें में बताने जा रहे है जिन्होंने इस धारणा को तोड़ने को काम किया है। वे न केवल खेती-किसानी से मोटी कमाई कर रहे है बल्कि दूसरे लोगों को भी इसके गुर सिखा रहे है।

ये भी पढ़ें...आर्थिक मंदी का असर Parle कंपनी पर पड़ा, निकालेगी 10,000 कर्मचारी

यशवंत जाट

यशवंत जाट आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे यूट्यूब पर ‘माय किसान दोस्त’ नाम से यूट्यूब चैनल संचालित करते हैं। अब यशवंत फुल टाइम यही काम करते हैं।

2015 में यूट्यूब पर आने से पहले वह फसलों के ऊपर ब्लॉग लिखा करते थे। फिर लोगों ने कहा कि विडियो बनाओ जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच हो।

अभी उनके चैनल के पौने सात लाख सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद नहीं थी कि यूट्यूब पर इतने सारे लोग जुड़ेंगे। अपने विडियो में वह कृषि से जुड़ी खबरें, खेती में नई तकनीक, पशु-पालन, बागवानी, फसलों की जानकारी देते हैं। अभी उनका फोकस एलोवेरा पर है।

यूट्यूब से ऐसे कर सकते हैं अच्छी इनकम

सबसे पहले आपके लिए जरूरी है यूट्यूब पर चैनल शुरू करना। इसके लिए ई-मेल आईडी से यूट्यूब पर अकाउंट बना सकते हैं।

यूट्यूब पर पोस्ट किए गए विडियो को जितनी बार देखा जाएगा, उतनी ही कमाई होगी। यूट्यूब पर हजारों कमाने के लिए महीने में कम से कम लाखों लोगों का आपके विडियो को देखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें...1200 बच्चों की माँ के आगे झुके बच्चन साहब, पूरी दुनिया के लिए बनी मिसाल

दर्शन सिंह

दर्शन सिंह का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने एमए पोलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है। अब वह फुल टाइम अपना यूट्यूब चैनल ‘फार्मिंग लीडर’ चला रहे हैं।

वह साल 2017 से यूट्यूब पर खेती से जुड़े विडियो पोस्ट कर रहे हैं। धीरे-धीरे उनके विडियो के व्यूज (देखने वाले) बढ़ने लगे। अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग उनके चैनल को सब्सक्राइब कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि आज गांव में भी सबके पास इंटरनेट वाले फोन है। मैं ज्यादातर वैसे विडियो पोस्ट करता हूं, जिसमें बताया जाता है कि किसान की इनकम कैसी बढ़ाई जा सके। इसलिए लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और किसानी से जुड़े विडियोज खूब देखे जा रहे हैं।

 

अयप्पन

अयप्पन सॉफ्टवेयर इंजिनियर हैं, लेकिन उनके जन्म एक किसान परिवार में हुआ हैं। उन्होंने अपने पिता से खेती किसानी के टिप्स लेकर अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया। जिस पर वह नियमित रूप से खेती की समस्याओं से जुड़े विडियो यूट्यूब पर पोस्ट करते हैं।

यूट्यूब से उन्हें अच्छी कमाई हो रही है। इनके यूट्यूब चैनल ‘कम टू विलेज’ के 8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने बताया कि मैं ट्रैक्टर से जुड़ी समस्याओं पर ज्यादा फोकस करता हूं। हैरानी होती है कि मेरे ज्यादातर विडियो पर कॉमेंट उत्तर भारत के लोगों की तरफ से आते हैं।

ये भी पढ़ें...डगमगाती अर्थव्यवस्था पर बोलीं वित्त मंत्री, दुनिया में भारत की हालत बेहतर

Tags:    

Similar News