हैदराबाद गैंगरेप मर्डर पर राजनीति, तेलंगाना के गृहमंत्री का आया विवादित बयान

हैदराबाद  के शादनगर के बाहरी इलाके में एक लड़की के साथ हुई घटना ने लोगों का दिल दहला दिया है। लड़की की जली हुई लाश बरामद हुई है।  जांच के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि जलाने से पहले डॉक्टर का यौन शोषण किया गया था। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया

Update: 2019-11-30 01:41 GMT

हैदराबाद: हैदराबाद के शादनगर के बाहरी इलाके में एक लड़की के साथ हुई घटना ने लोगों का दिल दहला दिया है। लड़की की जली हुई लाश बरामद हुई है। जांच के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि जलाने से पहले डॉक्टर का यौन शोषण किया गया था। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विश्वास है कि पीड़िता की हत्या किए जाने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया। लेकिन इसकी पुष्टि फॉरेंसिक परीक्षण के बाद होगी। तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि वह मामले को व्यक्तिगत रूप से देखेंगे। वहीं गृह केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी कल मृतक डॉक्टर के घर का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा- कि समाज दोषियों का बहिष्कार करें।कोई वकील उनका केस ना लड़े।

यह पढ़ें...जिससे हो रही पंखुड़ी की शादी, उसकी पहली पत्नी आई सामने, पति पर लगाये ये आरोप

 

विवादित बयान

तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद अली ने कहा कि हम घटना से दुखी हैं, पुलिस सतर्क है और लगातार अपराध को नियंत्रित कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिला ने अपनी बहन को फोन किया और '100' को नहीं, अगर महिला '100' फोन किया होता तो उसे बचाया जा सकता था। पीड़ित महिला ने घटना से पहले पुलिस को फोन करने की जगह अपनी बहन को फोन क्यों किया? जिसके आलोचना होने लगी तो गृह मंत्री ने ने सफाई देते हुए कहा कि पीड़िता मेरी बेटी की तरह थी। वह कहते हैं कि हम भी घटना से दुखी हैं। पुलिस को अर्लट पर कर दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसने अपनी बहन को फोन लगाया अगर वह पुलिस को फोन लगातीं तो बच जाती।

महिला आयोग का आक्रोश

इस मामले पर महिला आयोग ने भी रोष जाहिर किया है कहा- सड़को पर भेड़िये घूम रहे हैं। जो महिलाओं पर झपट्टा मारने की फिराक में रहते हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और आरोप साबित होने के बाद उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि NCW की एक सदस्य वहां जा रही हैं, वह पीड़िता के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगी। साथ में कोशिश करेंगी कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

 

यह पढ़ें...कहां जा रहा देश! हैदराबाद के बाद रांची और दिल्ली से आई दिल दहला देने वाली घटना

शादनगर के एसीपी, वी सुरेंदर ने कहा कि मृतक महिला की बहन ने शमशाबाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक डॉक्टर एक पशु चिकित्सक के रूप में काम कर रही थीं और इलाज के लिए एक अस्पताल गई थीं। वहां से लौटते समय उनके वाहन का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उसकी शादनगर में नृशंस तरीके हत्या कर जला दिया गया।हादसे की जानकारी देते हुए पीड़िता की बहन ने कहा कि शादनगर टोल प्लाजा के पास अपनी स्कूटी को पार्क किया था। इसके बाद उसने अपनी बहन को फोन किया और इस बारे में जानकारी दी। उसने अपनी बहन से बात करते हुए फोन पर कहा कि मुझे डर लग रहा है मेरी स्कूटी खराब हो गई है। इसके बाद उसकी बहन ने उसे कैब से आने के लिए कहा। फिर उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसे हेल्प दे रहे है और थोड़ी देर बाद कॉल करने की बात कही। इसके बाद से उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा। इसके बाद परिवार वालों ने शादनगर टोल प्लाजा पहुंचकर उसे खोजना शुरू किया। लेकिन, वह उन्हें वहां नहीं मिली अगले दिन उसकी लाश शादनगर अंडर पास के नीचे जली हुई मिली।

 

Tags:    

Similar News