अगर विदेश में पढ़ाई करना चाहते है तो यहां मिलेगी फ्री एजुकेशन

बता दें कि देश के युवक चेक गणराज्य (Czech Republic) में फ्री एजूकेशन ले सकते हैं, बशर्ते आपको इस देश की भाषा आती हो। आप इस भाषा में कोई भी कोर्स करते हैं तो फ्री एजूकेशन मिलेगी। भारत में चेक गणराज्य के राजदूत मिलान होर्वाका का यह कहना है  उन्होंने यह बात चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बुधवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। वह यहां वीएफएस ग्लोबल वीजा अप्लीकेशन सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

Update: 2017-07-06 12:53 GMT

नई दिल्ली : विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। अगर आप इस देश की भाषा को जानते हैं तो यहां फ्री में पढ़ने का अवसर मिलेगा।

बता दें कि देश के युवक चेक गणराज्य (Czech Republic) में फ्री एजूकेशन ले सकते हैं, बशर्ते आपको इस देश की भाषा आती हो। आप इस भाषा में कोई भी कोर्स करते हैं तो फ्री एजूकेशन मिलेगी। भारत में चेक गणराज्य के राजदूत मिलान होर्वाका का यह कहना है उन्होंने यह बात चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बुधवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। वह यहां वीएफएस ग्लोबल वीजा अप्लीकेशन सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

व्यापार के भी शानदार अवसर

मिलान होर्वाका ने कहा कि चेक गणराज्य में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कहा, औसतन चेक गणराज्य में विश्व से 22 मिलियन टूरिस्ट आते हैं। चेक गणराज्य में आईटी कंपनियां, रिसर्च एंड डेवलपमेंट से संबंधित कंपनियां हैं। यहां व्यापार के भी शानदार अवसर हैं।

70 से अधिक इंडियन रेस्टोरेंट

होर्वाका ने कहा, किचेक गणराज्य में भारतीयों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। चेक गणराज्य की कैपिटल सिटी में 70 से अधिक इंडियन रेस्टोरेंट हैं। चेक गणराज्य में स्पा रिजार्ट का काफी क्रेज है। यहां अच्छा ट्रीटमेंट है। भारत भी आयुर्वेद का बड़ा केंद्र है। केरल में थेरेपी शानदार होती है। चंडीगढ़ मेरी फेवरेट सिटी है। यहां पर कैपिटल कांप्लेक्स जैसा स्ट्रक्चर कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां के बाग बगीचे बेहतरीन हैं।

वीजा केंद्र का उद्घाटन

उत्तर भारत के शहरों में वीजा आवेदन सुविधाओं के नेटवर्क को बढ़ाते हुए चेक गणराज्य के दूतावास और वीएफएस ग्लोबल ने चंडीगढ़ और जालंधर में चेक गणराज्य के 15 वें और 16 वें वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन किया। चंडीगढ़ वीजा केंद्र का उद्घाटन 5 जुलाई 2017 को आयोजित एक समारोह में भारत में चेक गणराज्य के राजदूत मिलान हॉवोरका ने किया।

Tags:    

Similar News