Independence Day Photos: लाल किले से लाल चौक तक तिरंगे में रंगा हिंदुस्तान, देखें तस्वीरें

Independence Day Photos: देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली से लाल चौक तक देश तिरंगे में रंगा हुआ है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-15 06:39 GMT

Independence Day Photos (Pic:Social Media)

Independence Day 2024 Photos: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन देशवासी अपना देशप्रेम जाहिर करते हैं। अलग-अलग तरीकों से लोग अपनी भावना व्यक्त करते हैं। आज देश के साथ-साथ विदेश से भी आजादी के जश्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं। लोग उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

Pic: Social Media

1. दिल्ली में मौजूद लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तिरंगा फहराया। भारत की स्वतंत्रता के बाद पहली बार लाल किले के प्राचीर से पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगा फहराया था। उनके बाद हर प्रधानमंत्री ने लाल किले से तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने आज 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया। 

Pic: Social Media

2. लोगों का उल्लास ही स्वतंत्रता दिवस को खास बनाता है। लाल किले से पीएम मोदी के भाषण को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। हल्की बारिश के बाद भी लोग पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी जगह से नहीं हिले।

Pic: Social Media

3. लाल किले पर भाषण देने जाने से पहले पीएम मोदी ने परेड का निरीक्षण किया। यहां से वह लाल किले की प्राचीर पर गए। झंडा फहराने के बाद उन्होंने देश को संबोधित किया। 

Pic: Social Media

4. दिल्ली ही नहीं कश्मीर में भी स्वतंत्रता दिवस की रौनक दिखी। लाल चौक को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सजाया गया। तिरंगे की लाइट्स लगाकर जगमग किया गया। कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। 

Pic: Social Media

5. कश्मीर के साथ ही लद्दाख से भी तस्वीरें सामने आईं। लद्दाख में भारत-चीन सरहद पर ITBP के जवानों ने तिरंगा फहराया। यहां 14000 फ़ीट से 18000 फ़ीट की ऊंचाई है। देश की सेवा में जवान तत्पर हैं।

Pic: Social Media

6. यह तस्वीर हिंसा से जूझ रहे बांग्लादेश की है। स्वतंत्रता दिवस पर बांग्लादेश में भारत के मुख्यालय पर तिरंगा फहराया गया। 

Pic: Social Media

7. फिजी की राजधानी सुवा में भी भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। भारतीय मुल्क के लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।

Pic: Newstrack

8. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजा उत्तर प्रदेश का विधान भवन। आज यहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडा फहराया। साथ ही लोगों को संबोधित भी किया।

Pic: Newstrack

9. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सड़कों पर लोगों का उल्लास दिखा। लोगों हाथों में तिरंगा लेकर अपनों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते नजर आए।

Pic: Social Media

10. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी तिरंगे के सम्मान में खड़े नजर आए।

Tags:    

Similar News