भारत-अमेरिका में रक्षा सहयोगः ऐतिहासिक समझौतों पर राजनाथ सिंह ने कही ये बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वर्ष 2020 भारत - अमेरिका रक्षा सहयोग के मामले में बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि इस दशक में डिफेंस के क्षेत्र में भारत - अमेरिका पार्टनरशिप आगे बढ़ कर एक रणनीतिक स्वरूप ले चुकी है।

Update: 2020-12-15 15:25 GMT
भारत-अमेरिका में ऐतिहासिक रक्षा सहयोग :राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वर्ष 2020 भारत - अमेरिका रक्षा सहयोग के मामले में बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि इस दशक में डिफेंस के क्षेत्र में भारत - अमेरिका पार्टनरशिप आगे बढ़ कर एक रणनीतिक स्वरूप ले चुकी है।

भारत-अमेरिका ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस वर्ष भारत और अमेरिका ने ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने बुनियादी विनिमय और सहयोग समझौते (बेका) पर हस्ताक्षर किये हैं। ये एक बेहद महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे सूचना साझाकरण में नए रास्ते खुलेंगे। हम अमेरिका के साथ आगे के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर से फोन पर बातचीत की है।

ये भी पढ़ें: रांची तक उग्रवादियों की धमक, राजभवन और सीएम आवास के पास लगाया पोस्टर

क्या है बेका समझौता

भारत और अमेरिका के बीच हुए बेका समझौते से चीन और पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समझौते से अमेरिकी सैटेलाइटों द्वारा जुटाई गई जानकारियां भारत के साथ साझा की जा सकेंगी। इसके साथ ही अमेरिका के संवेदनशील संचार डाटा तक भारत की पहुंच होगी। इससे भारतीय मिसाइलों की क्षमता सटीक और बेहद कारगर होगी। ये समझौता दोनों देशों को सशस्त्र बलों के बीच विस्तारित भू-स्थानिक जानकारी साझा करने की अनुमति देगा।

नील मणि लाल

ये भी पढ़ें: कृषि कानूनों के समर्थन में BJP का किसान पंचायत, कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

Tags:    

Similar News