भारत रूस के बीच न्यूक्लियर एनर्जी, एयर डिफेंस समेत 16 बड़े समझौतो पर हुए हस्ताक्षर

Update: 2016-10-15 10:06 GMT

गोवाः ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस वार्ता में 16 बड़े अहम समझौतो पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अनुसार रूस भारत को कोमोव मिलिट्री हेलीकॉप्टर के सात ही एस-400 सिस्टम भी देगा। इन समझौतों से भारत और रूस के बीच रक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित होगा। दोनों देश के बीच न्यूक्लियर एनर्जी, हरियाणा आंध्र प्रदेश में स्मार्ट सिटी, रेल की स्पीड, शिक्षा का स्तर बढ़ाने और गैस पाइप लाइन समेत कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

16 बड़े समझौतो पर हुए हस्ताक्षर

-ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता में 18 बड़े समझौते किए गए।

-भारत और रूस के बीच एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे से सम्बन्धित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर।

- भारत और रूस ने Ka-226T हेलिकॉप्टर्स के जॉइंट प्रॉडक्शन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Full View

- भारत और रूस के बीच हुए गैस पाइप लाइन को लेकर महत्वपूर्ण समझौते हुए।

- दोनों देशों के बीच हरियाणा में स्मार्ट सिटी और जहाज निर्माण समझौते पर हस्ताक्षर।

- भारत और रूस के बीच न्यूक्लियर एनर्जी से सम्बन्धित अहम समझौतों पर हस्तारक्षर हुए।

- आंध्र प्रदेश में स्मार्ट सिटी और ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक सिस्टम विकसित करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

- संयुक्त पोत- निर्माण पर समझौता हुआ।

- भारतीय और रूसी रेलवे के बीच समझौता

- 226 कमोव हेलीकॉप्टर के लिए शेयरहोल्डर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर।

- रूसी अंतरिक्ष एजेंसी और इसरो के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता।

Tags:    

Similar News