इन राज्यों में होगी तीन दिन तक भारी बारिश, ठंड ने तोड़ा 71 साल का रिकार्ड

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ जो गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इसके साथ ही यह चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है। इसके कारण तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में भारी बारिश होने की संभावना है।

Update: 2020-12-01 05:26 GMT
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक और चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने दक्षिणी तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, कई में बर्फबारी होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक और चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने दक्षिणी तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ जो गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इसके साथ ही यह चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है। इसके कारण दो और तीन दिसंबर के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के दो दिसंबर की शाम या रात में श्रीलंका के तट को पार कर जाने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से ताजा बुलेटिन में बताया गया है कि इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश में एक से चार दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है। इससे पहले तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार के कारण भारी हुई थी।

ये भी पढ़ें...GHMC वोटिंग: हैदराबाद नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान,पार्टियों ने लगाया जोर

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 71 साल का रिकाॅर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में नवंबर का महीना 71 साल में सबसे ज्यादा ठंड रहा। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया है कि 1949 के नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें...कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी, सरकार से बातचीत पर होगा फैसला

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1938 के नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 1931 में नौ डिग्री सेल्सियस और 1930 में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। आम तौर पर नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहता है।

ये भी पढ़ें...जारी हुई नई गाइडलाइंस: इन नियमों का सख्ती से होगा पालन, सरकार ने दिए ये निर्देश

बता दें कि दक्षिण के राज्यों में एक के बाद एक चक्रवाती तूफान आ रहे हैं जिसके कारण वहां बारिश का सिलसिला जारी है। तो वहीं उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में शतीलहर चलने की संभावान है जिससे ठंड में और इजाफा होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News