अब मुंबई में भारतीय सेना बनाएगी पुल, 31 जनवरी तक पूरा होगा काम

भारतीय सेना के इंजीनियर पहली बार मुंबई के तीन रेलवे स्टेशनों के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने घोषणा की कि यह ब्रिज मुंबई के एल्फिंस्टोन रोड, करी रोड और एम्बीवैली रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे। इन तीनों पुलों का निर्माण महज तीन म

Update: 2017-10-31 22:17 GMT
अब मुंबई में भारतीय सेना बनाएंगी पुल, 31 जनवरी तक पूरा होगा काम

मुंबई : भारतीय सेना के इंजीनियर पहली बार मुंबई के तीन रेलवे स्टेशनों के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने घोषणा की कि यह ब्रिज मुंबई के एल्फिंस्टोन रोड, करी रोड और एम्बीवैली रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे।

इन तीनों पुलों का निर्माण महज तीन महीनों यानी कि 31 जनवरी, 2018 तक पूरा हो जाएगा। सीएम फड़नवीस के साथ मंगलवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी सितंबर महीने में हादसे का शिकार हुए एल्फिंस्टोन एफओबी का भी दौरा किया।



इस मौके पर सीतारमण ने कहा कि यह संभवत: पहली बार है जब सेना इसतरह का निर्माण करने जा रही है, अन्यथा यह सिविल वर्क ही होता है। सेना को यह काम उसकी विशेषज्ञता और युद्धस्तर पर किए जाने वाले निर्माण के लिए दिया गया है। ताकि करोड़ों लोगों के रोजगार का जरिया यह फुटओवर बिज तय समयसीमा में बन जाए। उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर को एल्फिंस्टोन फुटओवर ब्रिज पर अत्यधिक भीड़ के कारण मची भगदड़ में 23 लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें .... मुंबई भगदड़: मृतका के शरीर से उतारे जेवर, वीडियो सामने आया, जांच शुरू

सीतारमण ने बताया कि वक्त की नजाकत को देखते हुए सीमा पर अपनी अहम भूमिका निभाने वाली सेना ने यह बीड़ा उठाया है। यह तीनों फुटओवर ब्रिज रेलवे के लिए सेना की मदद से बनेंगे। इस बीच, सीएम फड़नवीस ने बताया कि भगदड़ के हादसे के बाद उन्होंने मुंबई में पुल निर्माण के मुद्दे को मुंबई के भाजपा प्रमुख आशीष शेलार के समक्ष उठाया था। फिर शेलार ने ही इस मामले को रेल मंत्री गोयल और रक्षा मंत्री सीतारमण के समक्ष रखा। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि अगर सामान्य तरीके से यह पुल बनाए गए तो इनके निर्माण में बहुत वक्त लग जाएगा। लेकिन अगर यह काम सेना को दिया गया तो वह इसे द्रुतगति से पूरा कर लेगी। तब रेल मंत्री और रक्षा मंत्री ने विभाग के उच्च अधिकारियों से इस बारे में बात की और यह फैसला ले लिया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही फड़नवीस सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं।

यह भी पढ़ें .... मुंबई हादसा: विदेश दौरा बीच में छोड़ घायलों से मिलने मुंबई लौटे CM फडणवीस

एल्फिंस्टोन स्टेशन पर मौजूद रेल मंत्री गोयल ने कहा कि सेना के अफसरों के साथ वरिष्ठ रेल अफसरों ने भी तीनों पुलों के निर्माण के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि तीनों स्टेशनों के फुटओवर ब्रिज 31 जनवरी तक बन जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब सभी स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज अनिवार्य होगा।

आइएएनएस

Tags:    

Similar News