बच्चियों और महिलाओं के बनाए 13 हजार न्यूड वीडियो, भारतीय डॉक्टर अमेरिका में गिरफ्तार, पत्नी ने ऐसे किया भंडाफोड़

US: एजाज पर औपचारिक रूप से बच्चों के साथ यौन शोषण, महिलाओं की न्यूड तस्वीरें खींचने के चार मामलों और अपराध के लिए कंप्यूटर का उपयोग करने के पांच मामलों में आरोपी बनाया गया है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-22 05:49 GMT

US News (Pic: Social Media)

US News: अमेरिका में 40 वर्षीय भारतीय डॉक्टर का अश्लील कारनामा सामने आया है। डॉक्टर ओमैर एजाज ने पिछले छह सालों में हजारों लड़कियों के प्राइवेट वीडियो शूट कर लिए हैं। इनमें छोटी बच्चियां भी शामिल हैं। वीडियो रिकार्ड करने के लिए वह अस्पताल व घर में छिपे कैमरों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने जांच में एक हार्ड ड्राइव बरामद किया है। इसमें करीब 13,000 वीडियो मिले हैं। इसके अलावा भी करीब 15 डिवाइस जब्त किए गए हैं। अब डॉक्टर पर यौन अपराधों के 10 मुकदमों में आरोपी पाया गया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को प्राइवेट वीडियो रिकार्ड करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।  

दो साल की बच्चियों के भी आपत्तिजनक फुटेज

आरोपी डॉक्टर 2011 वर्क वीजा पर अमेरिका गया था। ओमैर एजाज इंटरनल मेडिसिन का एक्सपर्ट था। इससे पहले वह मिशिगन के सिनाई ग्रेस अस्पताल में काम करहता था। बाद में वह अलबामा के डॉसन चला गया था। ओमैर एजाज इससे पहले भी वह कई अस्पतालों में काम कर चुका है। डॉक्टरों ने अलग-अलग अस्पतालों में काम करने के लिए फिजिशियन के रूप में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वह आपत्तिजनक वीडियो शूट करने का कारनामा छह साल से कर रहा है। कैमरों में दो साल की उम्र के बच्चों और बेहोश या सो रही महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद किया गया है।

पत्नी ने ही किया भंडाफोड़

 इस मामले का भंडाफोड़ डॉक्टर की पत्नी ने ही किया। मामला का खुलासा तब हुआ जब डॉक्टर की पत्नी ने यह सारी बातें और रिकार्डेड वीडियो की हार्ड ड्राइव पुलिस को उपलब्ध कराई। इसके बाद ओकलैंड काउंटी शेरिफ ने मिशिगन में उसके रोचेस्टर हिल्स स्थित घर पर तलाशी वारंट जारी किया। तलाशी के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। एजाज पर औपचारिक रूप से बच्चों के साथ यौन शोषण, महिलाओं की न्यूड तस्वीरें खींचने के चार मामलों और अपराध के लिए कंप्यूटर का उपयोग करने के पांच मामलों में आरोपी बनाया गया है।  

Tags:    

Similar News