खेल रत्न अवार्ड विनर को हुआ कोरोना: मचा हड़कंप, समारोह में नहीं होंगी शामिल

भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनमे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Update: 2020-08-28 16:57 GMT
भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनमे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली: कोरोना संकट की चपेट में अब खिलाड़ी भी आ रहे हैं। भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनमे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बता दें कि विनेश फोगाट को शनिवार यानि कल राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के सबसे बड़े खेल अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रपति उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का शानदार प्रतिनिधित्व करने और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए खेल रत्न से नवाजेंगे।

महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना पाॅजिटिव

भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार समारोह का शनिवार को आयोजन होना है। खेल दिवस के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में अंतराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया जायेगा। पांच अलग अलग क्षेत्र के खिलाडियों को खेल रत्न अवार्ड कल मिलने वाला है, हालाँकि इसके पहले ही एक खिलाडी को बड़ा झटका लगा है। महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उन्हें भी कल खेल रत्न पुरस्कार मिलने वाला है।



ये भी पढ़ेंः Facebook पर अव्वल BJP: सबसे ज्यादा देती है विज्ञापन, टॉप 10 लिस्ट में ये पार्टी

फोगाट के शुरुआती कोच ओपी दहिया भी कोरोना संक्रमित

बता दें कि फोगाट के अलावा उनके शुरूआती कोच रहे ओपी दहिया भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि खेल पुरस्कारों की तैयारियों के मद्देनजर खिलाडियों की कोरोना जांच हुई थी।

इसी कड़ी में फोगाट की भी सोनीपत में कोरोना की जाँच के लिए सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट आई तो हड़कंप मच गया ऊनी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद विनेश फोगाट घर पर ही आइसोलेशन में चली गयी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब विनेश फोगाट शनिवार को होने वाली वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं होंगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News