Vande Bharat Train: जानें सफेद ही क्यों पेंट की गई वंदे भारत ट्रेन, इसके पीछे क्या है राज

Vande Bharat Train: रेलवे भारत में परिवहन के सबसे पसंदीदा साधनों में से एक है। वहीं, रेलवे की सुपर फास्ट ट्रेनों का जब जिक्र होता है तो वंदे भारत ट्रेन का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि, वंदे भारत ट्रेन रेलवे की अब तक की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन हैं।

Update: 2023-04-17 07:20 GMT
वंदे भारत ट्रेन ( सोशल मीडिया)

Vande Bharat Train: रेलवे भारत में परिवहन के सबसे पसंदीदा साधनों में से एक है। वहीं, रेलवे की सुपर फास्ट ट्रेनों का जब जिक्र होता है तो वंदे भारत ट्रेन का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि, वंदे भारत ट्रेन रेलवे की अब तक की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन हैं। भारत में चलने वाली अन्य ट्रेनों की अपेक्षा वंदे भारत ट्रेन काफी मामलों में अलग है, लेकिन अन्य ट्रेनों का अपेक्षा इस ट्रेन में जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया वो ये है कि वंदे भारत ट्रेन का रंग बदल दिया गया। इसलिए इस रिपोर्ट में आज जानेंगे कि आखिर वंदे भारत ट्रेन का रंग क्यों बदला गया और इसके पीछे की क्या कहानी है।

लोगों का मिथक तोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन का बदला गया रंग

वंदे भारत ट्रेन का रुप चेन्नई के कोच फैक्ट्री यानी आईसीएफ में तैयार की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंजीनियर मनीष प्रधान बताते हैं कि भारतीय रेल कभी भी सफेद रंग में नहीं रही हैं। क्योंकि भारत के लोग सोंचते हैं कि सफेद रंग जल्दी गंदा हो जाता है। इसीलिए हमने लोगों के मिथकों को तोड़ते हुए तय किया कि हमारी वंदे भारत ट्रेनें सफेद रंग में पेंट की जाएंगी, जो जल्दी गंदी भी नहीं होगीं।

वंदे भारत ट्रेन यूनिट के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनिय शुभ्रांशु बताते हैं कि हमने वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन की तरह नहीं बल्कि कार की तरह पेंट किया गया है। इसमें पेंट की 6 कोटिंग की गई हैं। ट्रेन की पांच कोट की पुताई होने के बाद आखिरी कोट ट्रांसपेरेंट कोट है, जो धूल और मिट्टी को जमने ही नहीं देता है।

ट्रेन की खिड़किया और दरवाजे बेहद खास

इंजीनियर एस श्रीनिवास के मुताबिक मैंने देखा है कि यूरोप में ट्रेनों में जहां दरवाजे खुलते थे वहां पीछे हटने वाले फुटस्पेप्स थे। जिसके बाद विचार आया कि मेरे यहां की ट्रेनों में भी ऐसा ही होना चाहिए। इसके अलावा वहां का ट्रेनों में एक ही खिड़की थी। मैनें कहा कि एक ऐसा इफेक्ट तैयार करना चाहिए, जो देखने में लगे कि पूरी ट्रेन में एक ही कांच है, जबकि वे हैं अलग-अगल। अब देखिए देश में सभी को वंदे भारत ट्रेन पसंद आ रही है।

Tags:    

Similar News