Seema-Anju Case: अंजू के पाकिस्तान जाकर शादी करने पर सीमा हैदर की भी आई प्रतिक्रिया, कही ये बात

Seema-Anju Case : नोएडा. राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली शादीशुदा महिला अंजू थॉमस ने सरहद लांघकर अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी रचा ली। अपने परिवार को अंधेरे में रखकर पाकिस्तान पहुंची अंजू ने न केवल निकाह किया बल्कि अपना मजहब भी बदल लिया।

Update: 2023-07-26 10:05 GMT

Seema-Anju Case : नोएडा. राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली शादीशुदा महिला अंजू थॉमस ने सरहद लांघकर अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी रचा ली। अपने परिवार को अंधेरे में रखकर पाकिस्तान पहुंची अंजू ने न केवल निकाह किया बल्कि अपना मजहब भी बदल लिया। सोशल मीडिया पर अंजू और नसरूल्लाह के निकाहनामे के फोटो वायरल हो रहे हैं। दोनों के प्री वेडिंग शूट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल है। इन सबके बीच इस घटना पर पाकिस्तान से भारत अपनी प्रेमी के लिए आईं सीमा हैदर की प्रतिक्रिया भी आई है।

सीमा हैदर से जब अंजू को लेकर सवाल किए गए तो उसने जवाब देते हुए कहा, वो (अंजू) भारत में रहती थी। भारत वो देश है जहां इंसान सब कुछ कर सकता है। जबकि पाकिस्तान वह देश है जहां अगर किसी को पता चल जाता है कि सीमा बाहर गई है या कुछ कर रही है तो बहुत बुरा हो जाता मेरे साथ। अगर हैदर को मेरे बारे में ये पता चल जाता कि मैं किसी हिंदू लड़के से प्यार करती हूं, तो वो मुझे जान से मार देते।

पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति पर बोलीं सीमा

सीमा हैदर ने भारत और पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति पर भी बात की। पाक महिला ने कहा कि सिंध और बलोच क्षेत्र के समाज में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है। हमारी उम्र की कोई भी लड़की सिंध क्षेत्र में पढ़ी-लिखी नहीं है। गलती से भी सिर से दुपट्टा उतर जाने पर गाली-गलौज करते थे। वहां से निकलने पर आंखों तक बुर्का डालना होता था। वहां महिलाओं पर काफी सख्ती होती है, जबकि भारत में मुझे बहुत इज्जत मिल रही है। यहां के लोग बहुत अच्छे है। औरत को यहां पर काफी इज्जत मिलती है।

अंजू पाकिस्तान में बन गई फातिमा

भारत में दो बच्चों की मां अंजू ने पाकिस्तान में कुछ वक्त बिताने के बाद अपना नाम और मजहब सब बदल लिया। यहां तक कि अपना शौहर भी बदल लिया। शादी से पहले मीडिया और अपने परिवार को गुमराह करने के लिए वो झूठ पे झूठ बोलती रही हैं कि वो बस अपने फेसबुक फ्रेंड के पास घूमने आई हैं। दो-तीन दिन में वापस भारत लौट जाएंगी। पाकिस्तान के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नसरूल्लाह से निकाह से पहले अंजू ने इस्लाम कुबूल किया और अपना नाम फातिमा रखा। दोनों का निकाह अपर दीर जिले के अदालत में हुआ। माना जा रहा है कि अब वो पाकिस्तानी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकती हैं।

सीमा ने भी बदला था मजहब

अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के जरिए भारत आईं सीमा हैदर ने भी अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी के लिए इस्लाम धर्म को त्याग कर हिंदू धर्म अपनाया है। नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में शादी से पहले सीमा ने अपना मजहब बदला था। राष्ट्रपति को भेजे एक अनुरोध पत्र में सीमा ने खुद का नाम सीमा मीणा और धर्म हिंदू बताया है। हालांकि, सीमा अवैध तरीके से भारत में प्रवेश के कारण कानूनी अड़चनों का सामना कर रही हैं। उन पर डिपोर्ट होने का खतरा भी बरकरार है।

Tags:    

Similar News