India's Growth Rate: वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया भारत का GDP अनुमान, FY 23 में 6.9% ग्रोथ होने की उम्मीद

India's Growth Rate: विश्व बैंक ने मंगलवार को 2022-23 के लिए भारत के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को संशोधित करते हुए 6.5 प्रतिशत से बढ़ा कर 6.9 प्रतिशत कर दिया है।

Report :  Rakesh Mishra
Update: 2022-12-06 07:52 GMT

वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया भारत का GDP अनुमान, FY 23 में 6.9% ग्रोथ होने की उम्मीद: Photo- Social Media

India's Growth Rate: विश्व बैंक ने मंगलवार को 2022-23 के लिए भारत के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के विकास के अनुमान को संशोधित करते हुए 6.5 प्रतिशत से बढ़ा कर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। GDP का ये अनुमान हाई कमोडिटी प्राइस और मॉनेटरी पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। विश्व बैंक के इंडिया डेवलपमेंट अपडेट में कहा गया है कि भारत अमेरिका, यूरो क्षेत्र और चीन के स्पिलओवर से प्रभावित है।

हालाँकि इसने सरकार को 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) के 6.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करते देखा। वहीँ विश्व बैंक को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 7.1 प्रतिशत रहेगी। बता दें कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने FY23 के लिए भारत के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान प्रतिशत रखा है।

अक्टूबर में, वर्ल्ड बैंक ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को पहले के 7.5 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। अब, इसने 2022-23 (अप्रैल 2022 - मार्च 2023) के लिए अनुमान को 6.9 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

अपने इंडिया डेवलपमेंट अपडेट में, विश्व बैंक ने कहा कि संशोधन वैश्विक झटकों और उम्मीद से बेहतर दूसरी तिमाही की भारतीय अर्थव्यवस्था के उच्च लचीलेपन के कारण था।

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), जो पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7 प्रतिशत बढ़ा था, जुलाई-सितंबर 2022-23 में 6.3 प्रतिशत बढ़ा।

Tags:    

Similar News