Flights Trains Late: कहर कोहरे का! इन राज्यों हवाई उड़ानें प्रभावित, लो विजिबिलिटी से 22 ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट

Flights Trains Late: उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से इंडिगो की कई घरेलू उड़ानों पर असर पड़ा है। इसके अलावा इस वजह से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें लेट हुई हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-05 09:53 GMT

Flights Trains Late (सोशल मीडिया)  

Flights Trains Late: इस वक्त उत्तर भारत के कई राज्य कड़ाके की सर्द और घने कोहरे की चपेट में है। कुछ राज्यों में बीते दो दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। लोग जगहों जगहों पर सर्द से बचने के लिए लाव जालकर सहारा ले रहे हैं। वहीं, पड़ रहे घने कोहरे से जनजीवन से तो अस्त व्यस्त है ही, साथ ही सड़क से लेकर हवाई मार्ग तक यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घने कोहरे की वजह से कई हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें लेट हुई हैं।

इंडिगो की यहां की सेवाएं हुईं प्रभावित

उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से इंडिगो की कई घरेलू उड़ानों पर असर पड़ा है। इंडिगो ने एक्स पर कहा कि उत्तर भारत में भीषण कोहरे के कारण जयपुर, पटना, अमृतसर में इंडिगो की उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। यात्री https://bit.ly/2EjJGGT पर जाकर अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रख सकते हैं। आगे कहा कि किसी भी सहायता के लिए हवाई यात्री बेझिझक हमें DM करें।

परिवहन सेवाएं बाधित

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में घने कोहरे का असर जनजीवन पर पड़ रहा है। देश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों में परिवहन सेवाएं बाधित हुईं।

कोहरे पर एमआईडी ने यह कहा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि जम्मू, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में बहुत घना कोहरा रहेगा। दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में घना कोहरा और मध्यम पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और मणिपुर में कोहरा छाया रहेगा।

22 ट्रेनें लेट



कम दृश्यता के कारण शुक्रवार को दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। उत्तरी क्षेत्र में कोहरे की स्थिति सहित विभिन्न कारणों से देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई-कई घंटों तक कड़ाके सर्द में अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा रहा है, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। 

उत्तर भारत के इलाकों में गंभीर ठंड की स्थिति

कई राज्य गुरुवार को भी भीषण शीत लहर के कारण ठिठुरते रहे। उत्तर भारत के बड़े हिस्से में गुरुवार को गंभीर ठंडे दिन की स्थिति देखी गई, क्योंकि अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो मौसम के सामान्य से कई डिग्री कम है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और सूरज की रोशनी की अनुपस्थिति के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है।

जानिए कब घोषित होता है ठंड दिन

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यदि अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री नीचे चला जाता है तो ठंडा दिन घोषित किया जाता है।

Tags:    

Similar News